Bank Holidays : इस महीने छुट्टियों की भरमार, समय पर कर ले पेंडिंग काम, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holidays : आज यानी शनिवार 7 सितंबर देश भर में गणेश चतुर्थी के मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के कई राज्यों में बैंकों की आज छुट्टी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस सूची में देश भर के कई बैंक शामिल है। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में आज शनिवार को बैंक हॉलिडे रहेगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई, नागपुर, पणजी, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़े :- Somnath Express Train Derail : सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप
इसके अलावा सितंबर में कई ऐसे बड़े तैयार हैं जिस वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी। बारावफात, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी आदि जैसे त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। आपको बताते हैं 7 से 29 सितंबर के बीच कब तक बैंकों की छुट्टी (Bank Holidays) रहेगी।
देखें 7-29 सितंबर तक बैंक हॉली डे लिस्ट (Bank Holidays)
7 सितंबर 2024 – गणेश चतुर्थी (कई राज्यों में छुट्टी)
8 सितंबर 2024 – रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
14 सितंबर 2024 – दूसरा शनिवार (कई राज्यों में बैंक बंद)
15 सितंबर 2024 – रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
16 सितंबर 2024 – ईद-ए-मिलाद (कई राज्यों में छुट्टी)
17 सितंबर 2024 – मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक और रायपुर में बैंक बंद
18 सितंबर 2024 – पंग-लाहब सोल के कारण गंगटोक में बैंक बंद
20 सितंबर 2024 – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
21 सितंबर 2024 – श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण कोच्चि और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद
22 सितंबर 2024 – रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
23 सितंबर 2024 – महाराजा हरिसिंह के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
28 सितंबर 2024 – चौथे शनिवार को कई राज्यों में बैंक बंद
29 सितंबर 2024 – रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद
ऑनलाइन सेवाएं जारी
बैंकों की छुट्टी के दौरान भी आप ऑनलाइन सर्वीस ले सकते हैं। इनमें यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग (Net Banking), ऑनलाइन ट्रांजैक्शन जैसी सेवाएं शामिल है। बैंक बंद होने के बावजूद भी बैंक कस्टमर आसानी से एटीएम (ATM), क्रेडिट और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी पेमेंट कर सकते हैं।



