Google Analytics —— Meta Pixel

विनेश-बजरंग ने लड़कियों के सम्मान में नहीं, विनेश फोगाट पर भड़के बृजभूषण

Haryana Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 पर पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुशती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण ने बड़ा बयान दिया है। बृजभूषण ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश की है। उन्होंने कोई गलती नहीं की इसलिए उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है। अब आप देख सकते है कि सच सबके सामने आ ही गया है।

यह भी पढ़े :- Bank Holidays : इस महीने छुट्टियों की भरमार, निपाटले पेंडिंग काम, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्‍ट

इनकी लड़ाई बेटियों के सम्मान के लिए नहीं थी’
बृजभूषण कहते हैं, ‘मैं हरियाणा के लोगों को बताना चाहता हूं कि भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, बजरंग और विनेश फोगाट, ये लोग लड़कियों की गरिमा के लिए (धरने पर) नहीं बैठे थे। उनकी वजह से हरियाणा की बेटियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। हम इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। ये भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा और ये प्रदर्शनकारी इसके लिए जिम्मेदार हैं। (Haryana Election 2024 )

यह भी पढ़े :- Somnath Express Train Derail : सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

राजनीति के लिए बेटियों का इस्तेमाल
पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने फिर दोहराया कि ‘मैं महिलाओं का अपमान करने के दोषी नहीं हूं। जिस घटना को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उस दिन मैं दिल्ली में मौजूद ही नहीं था।’ बृजभूषण ने कहा कि जिस दिन ये सब साबित हो जाएगा तो ये लोग (विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया) क्या जवाब देंगे? बृजभूषण शरण सिंह का कहना है, ‘इन लोगों ने राजनीति के लिए बेटियों का इस्तेमाल किया। खासकर महिला एथलीटों को बदनाम किया। वो बेटियों के सम्मान के लिए नहीं लड़ रहे थे, वो राजनीति के लिए लड़ रहे थे। अगर कोई बेटियों का अपमान करने का दोषी है, तो वो बजरंग और विनेश हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने इसकी पटकथा लिखी। (Haryana Election 2024 )

Back to top button
error: Content is protected !!