Google Analytics —— Meta Pixel

तिरुपति मंदिर प्रसाद विवाद: उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण करेंगे 11 दिन का उपवास, भगवान से क्षमा याचना मांगेंगे

Tirupati Mandir Prasad Controversy : आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में बनने वाले प्रसादम यानी लड्डूओं को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि वह तिरुमाला तिरुपति मंदिर में दिए जाने वाले लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी पाए जाने के लिए पाश्चाताप करने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि वह 11 दिनों का उपवास रखेंगे।

यह भी पढ़े :- IND vs BAN 1st Test : टीम इंडिया की एक और ऐतिहासिक जीत, बांग्लादेश को चेन्नई में 280 रनों से रौंदा

आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण तिरुपति लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी मिलने पर खुद को भी दोषी मान रहे हैं। उन्होंने कहा, उन्हें अफसोस है कि वह मिलावट के बारे में पहले क्यों नहीं पता लगा पाए. इसके लिए वह प्रायश्चित करेंगे. पवन ने कहा- वह 11 दिनों का उपवास करेंगे। (Tirupati Mandir Prasad Controversy)

‘अत्यंत छला गया, महसूस कर रहा हूं…’

पवन कल्याण ने इसे लेकर X पर एक पोस्ट भी किया. उन्होंने X पर अपने पोस्ट में कहा, ‘हमारी संस्कृति, आस्था, विश्वास और श्रद्धा की धर्मधुरी, श्री तिरुपति बालाजी धाम के प्रसाद में, कुत्सित प्रयासों के तहत, जो अपवित्रता का, संचार करने की कोशिश की गई, उससे मैं व्यक्तिगत स्तर पर, अत्यंत मर्माहत हूं, और सच कहूं तो, अंदर से अत्यंत छला गया, महसूस कर रहा हूं.’

तिरुमाला बोर्ड कैसे अनजान रह गया?

जनसेना के संस्थापक पवन कल्याण ने आश्चर्य जताया कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कर्मचारी और बोर्ड के सदस्य इन कथित अनियमितताओं से कैसे अनजान रह सकते हैं। टीटीडी पर आधिकारिक रूप से तिरुपति में स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर की देख रेख की जिम्मेदारी है। बता दें, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की हालिया बैठक में दावा किया कि पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को भी नहीं छोड़ा और प्रतिद्ध तिरुपति लड्डुओं को बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया। (Tirupati Mandir Prasad Controversy)

Back to top button
error: Content is protected !!