Google Analytics —— Meta Pixel

जर्मनी में TMC सांसद महुआ मोइत्रा की दूसरी शादी, पिनाकी मिश्रा के साथ लिए सात फेरे

Mahua Moitra Pinaki Mishra Wedding : तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने कथित तौर पर बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद और वरिष्ठ वकील पिनाकी मिश्र के साथ गुप्त रूप से शादी रचा ली (Mahua Moitra Pinaki Mishra Wedding) है। खबरों के अनुसार, यह शादी 3 मई, 2025 को जर्मनी में एक निजी समारोह में हुई। इस खबर ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का माहौल बना दिया है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 6 June 2025: आज शुक्रवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

बता दें कि महुआ मोइत्रा की शादी डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से हुई थी, जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया। वह लगभग तीन साल तक वकील जय अनंत देहाद्राई के साथ रिश्ते में रहीं। रिपोर्टस के अनुसार, दो बार तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने 3 मई को चुपचाप शादी कर ली।

जानें कब हुई शादी

महुआ मोइत्रा की सीक्रेट शादी (Mahua Moitra Pinaki Mishra Wedding) करीब एक महीने पहले 3 मई को हुई, मगर सांसद ने इस पर चुप्पी साधे रखा। जर्मनी से आई तस्वीर वायरल होने के बाद उनकी दूसरी शादी के रहस्य से पर्दा उठा। कृष्णा नगर की सांसद महुआ 50 साल की हैं जबकि उनके दूसरे पति पिनाकी मिश्रा 65 साल के हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और विवाद

महुआ मोइत्रा, जो कि पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से टीएमसी की सांसद हैं, अपनी बेबाक टिप्पणियों और राजनीतिक सक्रियता के लिए जानी जाती हैं। दूसरी ओर, पिनाकी मिश्र ओडिशा के पुरी से बीजद के पूर्व सांसद रह चुके हैं।

2019 में पहुंची लोकसभा

महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर से सांसद हैं। वह 2019 में पहली बार तृणमूल (TMC) की टिकट पर लोकसभा पहुंची थी। इससे पहले उन्होंने साल 2016 के विधानसभा चुनावों में करीमपुर सीट से जीत भी दर्ज की थी।

कांग्रेस के बाद TMC किया ज्वाइन

महुआ कोलकाता में पैदा हुई। हायर एजुकेशन की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। इसके बाद उन्होंने लंदन की प्रतिष्ठित बैंकिंग कंपनी में नौकरी करने लगी। फिर सबकुछ छोड़कर उन्होंने भारतीय राजनीति में कदम रखा। महुआ साल 2009 में भारत लौटीं। वह कांग्रेस में शामिल हो गईं, लेकिन कुछ दिनों में ही उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया। फिर वह पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ गईं।

सोशल मीडिया पर शादी की चर्चा तेज है हालांकि, इस शादी के बारे में अभी तक महुआ मोइत्रा या पिनाकी मिश्र की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Back to top button
error: Content is protected !!