Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur News : आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 08 लोग गिरफ्तार

Raipur News : थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर के तहत दर्ज अपराध क्रमांक 113/25, धारा 108 एवं 3(5) बी.एन.एस. के प्रकरण में मृतिका जसविंदर कौर ढिल्लन उर्फ जस (26 वर्ष) ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली। जसविंदर कौर का स्थायी पता डबरा पारा, थाना भिलाई 3, जिला दुर्ग है और वह हाल ही में रायपुर के सांई ड्रीम सिटी, अमलीडीह में रहती थी।

यह भी पढ़े :- जर्मनी में TMC सांसद महुआ मोइत्रा की दूसरी शादी, पिनाकी मिश्रा के साथ लिए सात फेरे

जानकारी के अनुसार, जसविंदर का नीरज मजुमदार के साथ रिश्ता था, जो उसका खर्च वहन करता था। आरोप है कि नीरज मजुमदार, प्रशांत लाण्डे, रोशनी साहू उर्फ तन्नू, आकाश वैष्णव, साबिया परवीन, तिलोत्मा पाण्डेय, दीपक पाटले और नेहा यादव द्वारा ब्वॉयफ्रेंड को लेकर लगातार झगड़ा किया जाता रहा और जसविंदर को मानसिक व शारीरिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित किया गया।

इस प्रताड़ना के कारण 03 जून 2025 को जसविंदर ने सांई ड्रीम सिटी के छठवें फ्लोर की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। (Raipur News)

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले की त्वरित जांच हुई और आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। (Raipur News)

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

नीरज मजुमदार (28), मेन रोड, नवोदय स्कूल के पास, माना कैंप, रायपुर
प्रशांत लाण्डे (23), ग्राम बहेला, जिला बालाघाट, मध्य प्रदेश
रोशनी साहू उर्फ तन्नू (42), डिबरापारा, जिला दुर्ग
आकाश वैष्णव (21), भगत सिंह चौक, टिकरापारा, रायपुर
साबिया परवीन (19), पुलिस लाइन, नेहरू अभिषेक के पास, रायपुर
तिलोत्मा पाण्डेय (32), पुष्पांजली, अमलीडीह, रायपुर
दीपक पाटले (21), ग्राम बैला, मुंशीटोला, बालाघाट, मध्य प्रदेश
नेहा यादव (20), पुष्पांजली कालोनी, अमलीडीह, रायपुर

पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!