Google Analytics —— Meta Pixel

ममता बनर्जी की हिरासत पर बवाल, TMC बोली- लोकतंत्र की आवाज दबा रही BJP, बंगाल से झारखंड तक विरोध के सुर

TMC on Central Government: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC के अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला है। TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज दिल्ली में भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस ने लगभग 2,500 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक, बिना किसी राजनीतिक जुड़ाव वाले लोग और सड़क पर खड़े आम लोग भी शामिल हैं। ममता बनर्जी और पांच सांसद एक बस स्टॉप पर बैठकर बंगाल में वोटों की चोरी के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। फिर भी उन्हें विरोध करने के इस तरीके से भी रोका गया। यह हिटलर के दौर से भी बुरा है। अगर यह सरकार लोगों द्वारा चुनी गई है तो यह आम आदमी के विरोध से इतनी डरी हुई क्यों है ? सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद भी आप मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट बंद रखे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें:- CJP के प्रदर्शन पर BJP और NDA हमलावर, कहा- देश को अस्थिर करने की हो रही कोशिश, विपक्ष फैला रहा अराजकता

उन्होंने आगे कहा कि पहले हम देखते थे कि प्रदर्शनकारी ट्रेन या हाईवे रोकते थे। अब सरकार खुद ऐसा कर रही है, ताकि आम लोग विरोध न कर सकें या विरोध वाली जगहों तक न पहुंच सकें। वे ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? अगर ज्ञानेश कुमार गिरफ्तार होते हैं तो कोई भी यहां तक कि भाजपा के बड़े और ताकतवर नेता भी नहीं बच पाएगा, सब जेल जाएंगे। कल हमारे INDIA गठबंधन के दस सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति ने सबूत मांगे। TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि जिस तरह आज ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है, वह फासीवादी बल का अलोकतांत्रिक रवैया है। हम इसका विरोध कर रहे हैं। ममता बनर्जी को तुरंत रिहा करना होगा। ममता बनर्जी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने घर से निकल रही थी, लेकिन उन्हें ब्लॉक कर दिया गया। उसके बाद वे बस स्टैंड पर बैठी थी, उन्हें नारेबाजी नहीं करने दी गई। हमारे सभी सांसद वहां थी और तभी ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। (TMC on Central Government)

वहीं एक्टर इमरान खान को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से हिरासत में लिया गया। CJP के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के समर्थन में यहीं विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित था। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि भाजपा की संकीर्ण विचारधारा में निहित अराजकता को आज उन्होंने सभी के सामने रख दिया है। सब देख रहे हैं कि दिल्ली में किस तरह से हमारी महिला कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी और सांसदों को पुलिस जबरदस्ती खींच रही है। एक-एक कार्यकर्ता को 4-5 पुलिसकर्मी खींचकर ले जा रहे हैं। हम सभी ने देखा कि कैसे प्रियंका गांधी वाड्रा को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया। ये लोकतंत्र की लड़ाई है, संविधान को बचाने की लड़ाई है और कांग्रेस का कार्यकर्ता इस लड़ाई को पूरी तरह से लड़ेगा। हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते आए हैं और यही महात्मा गांधी का रास्ता है, जिस पर कांग्रेस चलती आई है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग जो आरोप लगा रहे हैं, वो मिथ्या है। सही बात तो ये है कि पहले आंदोलनकारी रेल, बसों को रोकते थे। चक्का जाम किया जाता था, लेकिन अब सरकार खुद ही चक्काजाम कर रही है। सड़कों पर कीलें बिछाई जा रही हैं, मेट्रो, ट्रेन, बसों, सबको रोका जा रहा है। इसका मतलब है कि सरकार डरी हुई है और ये डर अच्छा है। (TMC on Central Government)

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस तरह से पुलिस हिरासत में ले रही है, पूरे देश में तानाशाही का माहौल बनाया जा रहा है। ये कैसा प्रजातंत्र है कि लोगों को घरों में जाकर पुलिस परेशान कर रही है? पुलिस मुझे कल मेरे संसदीय आवास से हिरासत में लेने पहुंची थी। देश में ये हालात हैं। आज भी कार्रवाई जारी है। हमें प्रजातंत्र का एक नया स्वरूप देखने को मिल रहा है। ये तय हो चुका है कि इस देश में प्रजातंत्र को बचाने के लिए हमें लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। AIUDF अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि दिल्ली में कई संगठनों ने इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। ये बिल्कुल सही है। मैं AIUDF की ओर से इस प्रदर्शन का समर्थन करता हूं। ज्ञानेश कुमार को अपना पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने बहुत बड़ा अपराध किया है। भाजपा के साथ मिलकर 13 करोड़ लोगों का नाम मतदाता सूची से निकाला गया, जो शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा है, इसका मैं और हमारी पार्टी समर्थन करती है। इस पर पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक रुद्रनील घोष ने कहा कि हर किसी की सुरक्षा हो, यही राष्ट्र की सोच है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो कभी-कभी एक साथ रहते हैं, लेकिन उसके बाद एक दूसरे को अपशब्द कहते हैं। अगर किसी को रोका जा रहा है तो यही भाव होगा कि उसका भी नुकसान न हो, क्योंकि ये लोग तो आपस में भी लड़ जाते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!