Google Analytics —— Meta Pixel

Raksha Bandhan Muhurat: आज है रक्षाबंधन, जानें भद्रा काल के बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, पढ़े पूरी खबर

पंडित यशस्वी योगेंद्र शर्मा ज्योतिषाचार्य Raksha Bandhan Muhurat : देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के इस मौके पर बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं। बदले में भाई बहनों को उपहार और रक्षा का वचन देते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, राखी का त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 19 August 2024: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इस साल रक्षाबंधन पर 6 शुभ संयोग बने हैं। जिसकी वजह से यह अत्यंत शुभ माना जा रहा है। हालांकि इस बार सुबह में सूर्योदय के साथ ही भद्रा लग गई है, इसकी वजह से रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan Muhurat) सुबह में न होकर दोपहर में है। आज दोपहर से रात तक राखी बांधी जा सकेगी।

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, 19 अगस्त को सुबह 3.04 बजे पूर्णिमा तिथि लग रही है और यह तिथि रात 11.55 बजे तक रहेगी। इस दिन सुबह 5:53 बजे से भद्राकाल शुरू होगा, जो दोपहर 1:32 बजे समाप्त होगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि होने के कारण भद्रा का निवास पाताल में रहेगा। पृथ्वी लोक पर भद्रा का निवास नहीं होगा। शास्त्रों के अनुसार, भद्रा की उपस्थिति में राखी बांधना ठीक नहीं है। इसलिए, बहनों को भद्रा काल के बाद ही राखी बांधनी चाहिए।

दोपहर 1.32 बजे के बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस वर्ष राखी बांधने का शुभ मुहूर्त  (Raksha Bandhan Muhurat) दोपहर 1.32 बजे से रात 9.07 बजे तक रहेगा। इस अवधि के दौरान बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं। यह समय ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यधिक शुभ और फलदायी माना गया है।

ऐसे बांधें राखी

रक्षाबंधन पर राखी बांधने की विधि का भी खास महत्व होता है। सबसे पहले थाली में रोली, अक्षत, मिठाई और राखी सजाकर रखना चाहिए। इसके बाद विधि-विधान से रोली और अक्षत लगाकर भाई के दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधनी चाहिए। इसके बाद भाई को मिठाई खिलानी चाहिए और उसकी आरती उतारकर उसकी सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

रक्षा बंधन का मंत्र :
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि, रक्षे माचल माचलः।

रक्षाबंधन 2024 के 6 शुभ संयोग

1. रवि योग: 05:53am से 08:10am तक।
2. सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05:53 बजे से सुबह 08:10 बजे तक।
3. शोभन योग: सूर्योदय 05:53am से रात तक।
4. राज पंचक: शाम 07:00pm से कल 05:53am तक।
5. अंतिम सावन सोमवार व्रत।
6. सावन पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान।

Back to top button
error: Content is protected !!