Navratri 2024 8th Day : आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन, नोट करें महागौरी की पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती
Navratri 2024 8th Day : शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन को महाअष्टमी भी कहते हैं. मां दुर्गा के नौ रुपों में महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है. इस स्वरूप को कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान करने वाली, समृद्धि और सुख का वरदान देने वाला माना जाता है. मान्यता है कि मां की पूजा-अर्चना से सुख-शांति, यश, वैभव और मान-सम्मान प्राप्त होता है.
यह भी पढ़े :- Ratan Tata Passes Away : भारत ने अपना रतन खो दिया, 86 साल की उम्र में रतन टाटा ने ली आखिरी सांस
अष्टमी का महत्व
महाअष्टमी (Navratri 2024 8th Day) के दिन महागौरी की पूजा होती है. सुंदर, अति गौर वर्ण होने के कारण इन्हें महागौरी भी कहा जाता है. महागौरी की आराधना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं. समस्त पापों का नाश होता है. सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती और हर मनोकामना पूर्ण होती है. मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा को विशेष भोग भी लगाया जाना चाहिए. यदि ये भोग मां दुर्गा को नहीं लगे तो नवरात्र को पर्व अधूरा माना जाता है.
क्या है पूजा का समय है पूजा विधि?
महाअष्टमी तिथि की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी और 11 अक्टूबर को 12:05 बजे समाप्त होगी. महागौरी की पूजा के लिए भक्तों को बह्म मुहूर्त में उठकर स्नान से निवृत्त होना चाहिए. सफेद रंग के वस्त्र पहनकर घर के मंदिर को साफकर गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए. फिर चौकी पर चांदी, तांबे या मिट्टी के घड़े में पानी भरकर और उस पर नारियल रखकर कलश स्थापना करें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें और पूरी श्रद्धा के साथ महागौरी की पूजा करें। (Navratri 2024 8th Day)
माता महागौरी पूजा मंत्र
ॐ देवी महागौर्यै नमः॥
सर्वमङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोsस्तुते।।
श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥
या देवी सर्वभूतेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
मां महागौरी के प्रिय भोग और फूल
नवरात्रि के आठवें दिन यानी अष्टमी को मां महागौरी को नारियल का भोग लगाएं। माता रानी को नारियल अति प्रिय है। इसके अलावा माता गौरी को नारियल की बर्फी और लड्डू का भोग भी जरूर लगाएं। वहीं मां महागौरी को मोगरा के फूल, रात की रानी अर्पित करें।
नवरात्रि 2024 अष्टमी पूजा मुहूर्त
नवरात्रि अष्टमी तिथि- 11 अक्टूबर 2024
आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ- 10 अक्तूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से
आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त- 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर
महागौरी की आरती
जय महागौरी जगत की माया ।
जय उमा भवानी जय महामाया ॥
हरिद्वार कनखल के पासा ।
महागौरी तेरा वहा निवास ॥
चंदेर्काली और ममता अम्बे
जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे ॥
भीमा देवी विमला माता
कोशकी देवी जग विखियाता ॥
हिमाचल के घर गोरी रूप तेरा
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ॥
सती ‘सत’ हवं कुंड मै था जलाया
उसी धुएं ने रूप काली बनाया ॥
बना धर्म सिंह जो सवारी मै आया
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ॥
तभी मां ने महागौरी नाम पाया
शरण आने वाले का संकट मिटाया ॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता
माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ॥
‘चमन’ बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो
महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो ॥



