Google Analytics —— Meta Pixel

आज कृष्ण जन्माष्टमी मना रहा देश, मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Krishna Janmashtami : मथुरा सहित देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. हालांकि, वृन्दावन में जन्माष्टमी मंगलवार यानी 27 अगस्त को मनाई जाएगी. यह भगवान कृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव है. जानकारों का मानना है कि इस बार जन्माष्टमी पर 45 मिनट द्वापर युग जैसा संयोग बन रहा है जो काफी शुभ माना जा रहा है. जन्माष्टमी के लिए देशभर में मंदिर और चौक-चौहारे भव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार हो गए हैं. वहीं, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर विशेष भस्म आरती की गई है.

यह भी पढ़े :- Horoscope 26 August 2024: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

सीएम साय ने जन्माष्टमी की बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण हमें जीवन जीने का सही राह बताते हैं। उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।

जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त
इस बार भादो कृष्ण अष्टमी तिथि 26 अगस्त को सुबह 03.39 से लेकर 27 अगस्त को देर रात 02.19 तक रहेगी. गृहस्थ लोग 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएंगे. इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त मध्य रात्रि 12.00 बजे से लेकर 12.44 बजे तक रहेगा. इसी अवधि में श्रीकृष्ण का जन्म होगा और जन्मोत्सव मनाया जाएगा.

Back to top button
error: Content is protected !!