आज उत्पन्ना एकादशी, जाने क्या है विधि और महत्व

रायपुर: आज उत्पन्ना एकादशी है, आज के दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते है। पुराणों के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी उत्पन्ना है। इस व्रत को करने से मनुष्य को जीवन में सुख शांति मिलती है। मृत्यु के पश्चात् विष्णु के परम धाम का वास प्राप्त होता है।

इसे भी पढ़े:KBC के 21 साल और 1000 एपिसोड: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, आंखों से छलके आंसू, कहा- ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया बदल गई

ये है विधि :

व्रत रहने वाले को दशमी के दिन रात में भोजन नहीं करना चाहिए, एकादशी के दिन ब्रह्मवेला में ही भगवान को पुष्प, जल, धूप, दीप, अक्षत से पूजन करके नीराजन करना चाहिए। इस व्रत में केवल फलों का ही भोग लगाया जाता है। परनिंदक, चोर, दुराचारी, ब्राह्मणदोही, नास्तिक इन सबसे बात नहीं करनी चाहिए। यदि भूल से ऐसी ग़लती हो जाए तो सूर्य के सम्मुख स्थित होकर प्रार्थना करनी चाहिए।

Back to top button