Google Analytics —— Meta Pixel

Tokyo Olympics 2020 : सेमीफाइनल में हारी भारतीय हॉकी टीम, कांस्य पदक की उम्मीद बाकी

न्यूज डेस्क

टोक्यो ओलंपिक्स में आज भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रहीं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम ने 5-2 से हरा दिया है। इसी के साथ भारत का गोल्ड जीतने का सपना टूट गया है। हालांकि अभी भी भारत के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। इस मुकाबले बेल्जियम ने पांच गोल दागे और फाइनल में जगह बनाई।

बेल्जियम टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए 1 मिनट 4 सेकंड में ही पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल दागा था। लेकिन पहला गोल खाने के बाद भारत ने जबरदस्त वापसी की। 7वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक लिया और भारत के लिए गोल दागा। इसके बाद मंदीप सिंह ने 8वें मिनट में शानदार बैकहैंड शॉट से फील्ड गोल किया। इसके बाद बेल्जियम ने आक्रामक खेलते हुए भारतीय टीम के जीतने की उम्मीद पर पानी फेर दिया। मुकाबले में बेल्जियम ने 5 गोल दागे वहीं भारतीय टीम सिर्फ दो गोल करने में कामयाब रही।

चौथे क्वार्टर में बेल्जियम की टीम ने शानदार खेल दिखाया। बेल्जियम ने इस आखिरी समय में एक के बाद एक तीन गोल दागकर भारत से जीत छीन ली। जिसका परिणाम ये हुआ कि भारतीय टीम का गोल्ड या सिल्वर जीतने का सपना टूट गया। भारतीय टीम के पास 41 साल बाद मेडल जीतने का मौका था। भारत अगर ये मैच जीत जाता तो उसका मेडल पक्का हो जाता।

Back to top button
error: Content is protected !!