Train Accident : हावड़ा-मुंबई मेल और मालगाड़ी की टक्कर, 20 कोच क्षतिग्रस्त, 3 की मौत
Train Accident : झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के बडाबम्बू रेलवे स्टेशन पर बड़ी रेल हादसा हुआ है। हादसे में 20 कोच क्षतिग्रसत होने की खबर है, वहीं 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और रेलवे की टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:- संसद में गरजे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
घटना सुबह 4 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ई/एन/जेबीसीटी (E/N/JBCT) नामक मालगाड़ी बड़ाबंबू और राजखरसावां स्टेशन के बीच पोल संख्या 299/3 के पास डाउन लाइन से बेपटरी हो चुकी थी। इसी बिच अप रेल लाइन से तेज गति से आ रही हावड़ा-मुंबई मेल का इंजन बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बे से टकरा (Train Accident) गया।

इस घटना में अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, मुंबई मेल के 3 यात्रियों का शव एसी कोच के शौचालय में फंसा हुआ है। इसके आलावा कुछ यात्री भी एसी कोच में फंसे हुए हो सकते हैं। घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन लगातार घायलों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल भेजा जा रहा है।
घटनास्थल (Train Accident) पर मुंबई मेल एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन चालक के शीशे पर मालगाड़ी का तिरपाल भी देखा गया है। जिससे लगता है कि एक्सप्रेस के चालक को घटना के दौरान आगे कुछ दिखा नहीं होगा।घटना की सूचना मिलने पर ट्रेन कंट्रोल रूम चक्रधरपुर से हूटर बजाया गया और घटना स्थल पर एक्सीडेंटल रिलीफ वेन को भेजा गया। वहीं, घटना स्थल से घायलों को एंबुलेंस के जरिए चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।
रेलवे ने घटना स्थल से एक बस में यात्रियों को भरकर स्टेशन भेजा है। वहीं मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम विनय कुजूर, सीनियर डीएससी पी शंकर कुट्टी, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, चक्रधरपुर अनुमंडल जिला पुलिस एसडीपीओ पारस राणा आदि मौजूद हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यात्रियों की सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किया है। वहीं राहत बचाव के आदेश भी दिए।
रद्द की गई ट्रेनें- हावड़ा-टिटलागढ़-केबजोर इस्पात एक्सप्रेस (22861), खड़गपुर-झाझा-धनेश्वर (08015/18019) और हावड़ा-बरौनी-हावड़ा जन शताब्दी (12021/12022) को रद्द किया गया है।
शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें- बरौनी-टाटा (18114) राउरकेला, एर्नाकुलम-टाटा (18190) चक्रधरपुर और हावड़ा-चक्रधरपुर (18011) आदित्यपुर टर्मिनेट की गई।
डायवर्ट की गई ट्रेनें – हावड़ा-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस दुरंतो (12262): खड़गपुर-भुवनेश्वर मार्ग, हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस (12130): सिनी-खंडवा-प्रयागराज-इटावा-नई दिल्ली-रोहतक मार्ग, हावड़ा-जमालपुर (18005): चंदनपुर-मुरी-इटावा-रोहतक मार्ग, हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल (12834): चंदनपुर-प्रयागराज-इटावा-रोहतक मार्ग, पुरी-यिनरक (18477): चंदनपुर-बिजुरा-गोमो मार्ग, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शामली (18029): राउरकेला-इटावा-प्रयागराज-टाटा मार्ग, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-हावड़ा (12859): राउरकेला-इटावा-प्रयागराज-टाटा मार्ग, आनंद विहार टर्मिनस-हावड़ा (12833): राउरकेला-इटावा-प्रयागराज-टाटा मार्ग को डायवर्ड किया गया है।



