यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को किया रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Train Cancel in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ट्रेन यात्रियों की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 24 ट्रेनें 27 अगस्त तक कैंसिल कर दी गई है। जबकि 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। 3 ट्रेनों को आधे रास्ते पर ही रोककर वापस भेजा जा रहा है। ट्रेनें कैंसिल होने से झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात,पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें:- नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बड़ा बयान, कहा- वर्तमान सरकार में कांग्रेस से डेढ़ गुना बढ़ा भ्रष्टाचार
रेलवे प्रशासन ने दावा किया है कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक 206 किमी चौथी लाइन में से 150 किमी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। इस बीच रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और रायगढ़- झारसुगुड़ा सेक्शन पर विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। रेलवे ने कहा कि काम पूरा होने के बाद इस रूट पर परिचालन शुरू हो जाएगा। इस काम की वजह से 23 से 27 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में 24 ट्रेनें रद्द की गई है। (Train Cancel in Chhattisgarh)
रद्द होने वाली ट्रेनें
- टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 23 से 26 अगस्त तक रद्द की गई है।
- बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 24 से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी।
- पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 25 अगस्त को रद्द की गई है।
- मुंबई-हावड़ा मेल 24 अगस्त को रद्द रहेगी।
- हटिया-पुणे एक्सप्रेस 25 अगस्त को रद्द रहेगी।
- पुणे-हटिया एक्सप्रेस 27 अगस्त को रद्द रहेगी।
- पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस 27 अगस्त को रद्द रहेगी।
- जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द रहेगी।
- शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 24 अगस्त को रद्द रहेगी।
- गया-कुर्ला एक्सप्रेस 27 अगस्त को रद्द रहेगी।
- कुर्ला-गया एक्सप्रेस 29 अगस्त को रद्द रहेगी।
- पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 27 अगस्त को रद्द रहेगी।
- शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 29 अगस्त को रद्द रहेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- जसीडीह -वास्को-द-गामा एक्सप्रेस 25 अगस्त को रद्द रहेगी।
- रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 24 अगस्त को रद्द रहेगी।
- कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस 23, 25 और 26 अगस्त को रद्द की गई है।
- शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस 25, 27 और 28 अगस्त को रद्द रहेगी।
- रायगढ़-बिलासपुर मेमू 24 और 27 अगस्त को रद्द रहेगी।
- बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 24 और 27 अगस्त को रद्द रहेगी।
- रायगढ़-बिलासपुर मेमू 24 और 27 अगस्त को रद्द रहेगी।
- बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 23 और 26 अगस्त को रद्द की गई है। (Train Cancel in Chhattisgarh)
बदले रूट पर चलेगी ये ट्रेनें
- पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस 25 अगस्त को रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
- गोंडवाना और जेडी 24 से 27 अगस्त तक बिलासपुर तक चलेगी। जबकि गोंदिया- झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
- निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 25,26 अगस्त को बिलासपुर में ही समाप्त होगी।
- रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना 25, 27, 28 अगस्त को बिलासपुर से ही रवाना होगी।
ट्रेन के बारे में पहले ही कर लें पता
ट्रेन रद्द होने से सभी सामान लेकर स्टेशन के लिए निकलने के बाद वापस आने में यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है। इससे अच्छा है कि स्टेशन जाने से पहले ही कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। रद्द, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप के साथ इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन को चुनें। कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें और इसके बाद ही स्टेशन के लिए निकलें। तीनों लिस्ट चेक करके ही घर से बाहर निकलें। (Train Cancel in Chhattisgarh)



