Google Analytics —— Meta Pixel

Train cancel news Jagdalpur: जगदलपुर से नहीं चलेंगी 10 ट्रेनें, किरंदुल-जयपुर के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

Train cancel news Jagdalpur: जगदलपुर से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। मल्लीगुड़ा और जड़ती स्टेशन के बीच हाल ही में हुए लैंड स्लाइड के कारण 10 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। अब ये ट्रेनें कोरापुट तक ही जाएंगी और वहीं से लौटेंगी। यह व्यवस्था 11 से 14 जुलाई तक रहेगी।

यह भी पढ़ें :- Pakistan 9 Passangers Killed : पाकिस्तान में नरसंहार: बस से उतारकर 9 पंजाबियों की गोली मारकर हत्या, रातभर सड़कों पर पड़ी रहीं लाशें

🛤️ किरंदुल से जयपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन (Train cancel news Jagdalpur:)

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए किरंदुल से जयपुर और जयपुर से किरंदुल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

  • 08501 जयपुर-किरंदुल स्पेशल: 11 से 13 जुलाई तक, जयपुर से दोपहर 2:50 बजे चलेगी और रात 8:45 बजे किरंदुल पहुंचेगी।
  • 08502 किरंदुल-जयपुर स्पेशल: 12 से 14 जुलाई तक, सुबह 6:00 बजे किरंदुल से रवाना होगी और दोपहर 11:40 बजे जयपुर पहुंचेगी।

ये ट्रेनें अब कोरापुट तक ही जाएंगी:

  • 18515/18516 विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस
  • 58501/58502 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर
  • 18005/18006 हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस
  • 18107/18108 राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी
  • 18447/18448 भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस

Train cancel news Jagdalpur: रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मार्ग से मलबा हटा लिया गया है लेकिन कुछ जगहों पर ट्रैक की सुरक्षा जांच चल रही है, इसलिए फिलहाल ट्रेनों का संचालन पूरी तरह शुरू नहीं किया जा रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!