Google Analytics —— Meta Pixel

Pakistan 9 Passangers Killed : पाकिस्तान में नरसंहार: बस से उतारकर 9 पंजाबियों की गोली मारकर हत्या, रातभर सड़कों पर पड़ी रहीं लाशें

Pakistan 9 Passangers Killed : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार, 11 जुलाई को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक यात्री बस को रोककर उसमें सवार पंजाब प्रांत के नौ यात्रियों को जबरन उतारा और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात झोब जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी, जिसकी पुष्टि प्रांतीय अधिकारियों ने की है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में रेत की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी, निर्माण कार्य महंगे, आम जनता पर सीधा असर

झोब के सहायक आयुक्त नवीद आलम ने बताया कि यात्रियों को बस से उतारने के बाद पास के पहाड़ी इलाकों में ले जाकर बेरहमी से मार (Pakistan 9 Passangers Killed) डाला गया। शवों को रातभर वहीं पड़ा रहने दिया गया, जिन्हें बाद में बरामद किया गया। मृतकों के शरीर पर गोली लगने के कई निशान पाए गए हैं।

अपहरण के बाद की गई थी हत्या

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार, गुरुवार की शाम कई बसों से यात्रियों का अपहरण किया गया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि बंदूकधारियों ने यात्रियों की पहचान करने के बाद पंजाबियों को अलग किया और फिर उन्हें लक्ष्य बनाकर गोली मारी।

किसी संगठन ने नहीं ली ज़िम्मेदारी

हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पिछले ऐसे कई हमलों की जिम्मेदारी बलूच उग्रवादी संगठनों ने ली है। खासकर, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे संगठन पूर्व में पंजाबियों को लक्षित कर चुके हैं।

बलूच अलगाववादी लंबे समय से पंजाब-प्रधान सरकार पर आरोप लगाते हैं कि वह बलूचिस्तान के खनिज और प्राकृतिक संसाधनों का शोषण कर रही है, जिससे क्षेत्र में विद्रोह और हिंसा का माहौल बना रहता है।

बलूच विद्रोही लगातार बना रहे हैं निशाना

बलूच विद्रोही समूह अक्सर सुरक्षा बलों, सरकारी परियोजनाओं और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) से जुड़ी गतिविधियों को निशाना बनाते हैं। मार्च 2025 में, ग्वादर के पास कलमत इलाके में पांच मजदूरों की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले, फरवरी में बरखान क्षेत्र में सात पंजाबियों को इसी तरह उतारकर मौत के घाट उतार दिया गया था।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की उम्मीद

इस वीभत्स घटना की अभी तक पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा होने की पूरी संभावना है, खासकर मानवाधिकार संगठनों और क्षेत्रीय स्थिरता की चिंता करने वाले देशों द्वारा। (Pakistan 9 Passangers Killed)

Back to top button
error: Content is protected !!