त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न : राजपूत क्षत्रिय महासभा उपसमिति धमतरी के पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन

धमतरी। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह (पंजीयन क्रमांक 1282) उपसमिति धमतरी के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन, इतवारी बाजार में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पर्वेक्षक रोम सिंह पवार और संजय सिंह की उपस्थिति में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : नगर निगम अंबिकापुर की महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में लोकतंत्र के नवयुग का शुभारंभ

निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 17 पदों के लिए नामांकन फार्म भरे गए, जिनकी जांच उपरांत सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर समाजजनों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

नव निर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष: राजेश सिंह ठाकुर
उपाध्यक्ष: राकेश सिंह परिहार
कोषाध्यक्ष: सुनील हेमंत सिंह ठाकुर
सचिव: गजानंद सिंह ठाकुर
केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य: देवेश सिंह चंदेल
केन्द्रीय निर्णायक सदस्य: चेतन सिंह ठाकुर
उपसचिव: नगेंद्र सिंह

कार्यकारिणी सदस्य: चंद्रेश सिंह ठाकुर, रामकृष्ण सिंह, दुर्गेश सिंह परमार, कृष्ण कुमार ठाकुर, इंद्रजीत सिंह ठाकुर, संतोष सिंह दीक्षित

महिला मंडल अध्यक्ष: पुष्पा ठाकुर
महिला सचिव: रेखा परिहार
युवा अध्यक्ष: अभिषेक सिंह ठाकुर
युवा सचिव: अनिमेष सिंह चंदेल

राजपूत क्षत्रिय महासभा
राजपूत क्षत्रिय महासभा

समाजजनों ने दी बधाई

समस्त नव पदाधिकारियों का समाजजनों ने माला-फूल पहनाकर और बधाइयां प्रेषित कर सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

राजपूत क्षत्रिय महासभा
राजपूत क्षत्रिय महासभा

युवा अध्यक्ष ने जताया आभार

युवा अध्यक्ष अभिषेक सिंह ठाकुर ने सफल निर्वाचन प्रक्रिया के लिए सभी सामाजिक जनों का आभार व्यक्त किया और समाज की एकजुटता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!