“ट्रंप का तख्तापलट हो सकता है!”- पाकिस्तानी सीनेटर का बड़ा दावा, जेडी वेंस का नाम लेकर मचाई सनसनी
इस्लामाबाद में बयान से मचा बवाल, अमेरिका की सियासत पर उठाए गंभीर सवाल
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने एक बार फिर विवादित बयान देकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ तख्तापलट की स्थिति बन सकती है, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भूमिका हो सकती है।
यह भी पढ़े ;- दुर्ग में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदगी के बाद हत्या की कोशिश, चॉकलेट का लालच देकर रचा खौफनाक खेल
यह टिप्पणी उस समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच संभावित वार्ता को लेकर चर्चाएं तेज हैं। एक टीवी कार्यक्रम में बातचीत के दौरान मुशाहिद हुसैन ने कहा कि अमेरिका इस वार्ता में अपनी स्थिति बचाने के लिए शामिल हो रहा है।
25वें संशोधन का जिक्र
सीनेटर हुसैन ने अमेरिका के 25वें संशोधन का हवाला देते हुए कहा कि वहां राजनीतिक अस्थिरता को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। उन्होंने अमेरिकी कमेंटेटर टकर कार्लसन के विचारों का भी उल्लेख किया और कहा कि कुछ मुद्दों को लेकर अमेरिका के अंदर असंतोष है।
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
गौरतलब है कि मुशाहिद हुसैन पहले भी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विवादित बयान दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात और भारत के संबंधों को लेकर भी टिप्पणी की थी, जो चर्चा में रही।



