ट्रंप का बड़ा बयान: परमाणु हथियार मिला तो ईरान तुरंत करेगा हमला, पूरा मध्य-पूर्व खतरे में
Donald Trump Warns Iran : मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को किसी भी हालत में परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उनका दावा है कि अगर तेहरान के पास परमाणु हथियार आ गए तो वह उनका तुरंत इस्तेमाल कर सकता है।
ट्रंप ने हालिया अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि United States की सेना ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को काफी कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ अमेरिकी हितों के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए की गई है। (Donald Trump Warns Iran)
‘एक घंटे या एक दिन में कर देंगे इस्तेमाल’
ट्रंप ने कहा कि यदि किसी को लगता है कि ईरान के पास परमाणु हथियार होना चाहिए, तो वह पूरी तरह गलत है। उनके मुताबिक, ईरान ऐसे हथियारों का इस्तेमाल “एक घंटे या एक दिन के भीतर” कर सकता है।
ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर ऐसा हुआ तो इसका असर केवल Israel तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरा मध्य-पूर्व तबाही की चपेट में आ सकता है।
ईरान की सैन्य ताकत कमजोर होने का दावा
ट्रंप ने दावा किया कि पिछले दो हफ्तों में अमेरिकी अभियानों ने ईरान की सैन्य क्षमता को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। उनके अनुसार ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं का बड़ा हिस्सा नष्ट कर दिया गया है और उसके नेतृत्व ढांचे को भी कमजोर किया गया है।
होर्मुज जलडमरूमध्य का भी किया जिक्र
ट्रंप ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण Strait of Hormuz का भी उल्लेख किया। यह दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा आपूर्ति मार्गों में से एक है और कई देश अपनी 90–95% ऊर्जा जरूरतों के लिए इसी जलमार्ग पर निर्भर हैं।
ट्रंप ने कहा कि ईरान ने वर्षों से इस रास्ते का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया है, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। (Donald Trump Warns Iran)



