Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी और पुतिन की मुलाकात पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जताई नाराजगी, कहा- दुनिया के सबसे खूनी नेता को गले लगाना निराशाजनक

Ukraine President on Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कल यूक्रेन में रूस के क्रूर मिसाइल हमले 41 लोग मारे गए, जिनमें से 4 बच्चे थे। 190 घायल हो गए, जिनमें 13 बच्चे भी शामिल हैं। कीव में 64, क्रिवी रिह में 28 और डीनिप्रो में 6 लोग अस्पताल में भर्ती है। एक रूसी मिसाइल ने यूक्रेन के सबसे बड़े बच्चों के अस्पताल पर हमला किया, जिसका निशाना युवा कैंसर मरीज थे। कई लोग मलबे के नीचे दब गए। बता दें कि हमले के दौरान PM मोदी रूस दौरे पर रवाना हो चुके थे।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा- गोला-बारूद के बीच शांति संवाद सफल नहीं होते

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसे दिन मॉस्को में दुनिया के सबसे खूनी अपराधी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गले लगाते देखना एक बड़ी निराशा और शांति प्रयासों के लिए एक विनाशकारी झटका है। उन्होंने कहा कि कल हुए रूसी मिसाइल हमले के बाद बचाव अभियान जारी है। इस त्रासदी से प्रभावित सभी परिवारों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। (Ukraine President on Modi) 

उन्होंने कहा कि ओखमाडाइट के सभी रोगियों को अन्य चिकित्सा संस्थानों में ट्रांसफर कर दिया गया है। कुछ क्षेत्रों में जहां मिसाइलें गिरीं, बचाव अभियान पूरी रात जारी रहा, जिसमें लगभग 400 बचावकर्मी शामिल थे। मैं उन सभी का आभारी हूं, जो हमारे लोगों को बचा रहे हैं और उनकी देखभाल कर रहे हैं। मदद करने वाले सभी लोगों का आभारी हूं। हम रूसी आतंक से अपने शहरों और समुदायों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपना काम जारी रखते हैं। फैसले होंगे। विश्व के पास इसके लिए आवश्यक शक्ति है। मैं उन सभी नेताओं को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने हमारा समर्थन किया और रूसी आतंक से जीवन की रक्षा के लिए नए संयुक्त कदम तैयार कर रहे हैं। (Ukraine President on Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!