Google Analytics —— Meta Pixel

Under-19 World Cup 2026 Final: भारत छठी बार बना चैंपियन, इंग्लैंड को 100 रन से हराया

Under-19 World Cup 2026 Final : भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल (Under-19 World Cup 2026 Final) मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर-19 विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने भारत को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई।

यह भी पढ़े :- Bastar Pandum 2026 – 7 फरवरी से बस्तर पंडुम- 2026: राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी उद्घाटन

जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर है।

भारतीय पारी के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने मात्र 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े और इंग्लैंड के गेंदबाजों की एक न चलने दी।

इंग्लैंड की जुझारू कोशिश नाकाम

411 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 311 रन ही बना सकी। इंग्लिश टीम ने एक समय 177 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि कैलब फैल्कनर ने शानदार संघर्ष करते हुए 67 गेंदों में 115 रन की शतकीय पारी खेली और इंग्लैंड को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकी।

भारत ने अपने ही रिकॉर्ड को किया बेहतर

इस जीत के साथ भारत ने सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने का अपना ही रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है। भारत अब 6 बार अंडर-19 विश्व चैंपियन बन चुका है। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है, जिसने अब तक 4 बार यह खिताब जीता है।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं देशभर में क्रिकेट प्रशंसकों ने जश्न मनाया। (Under-19 World Cup 2026 Final)

Back to top button
error: Content is protected !!