कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ज्ञान यात्रा की जरूरत: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Minister Giriraj on Rahul: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 3 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे, जिनका रायपुर एयरपोर्ट पर डिप्टी CM विजय शर्मा ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की नहीं, बल्कि ज्ञान यात्रा की जरूरत है। गांव का कोई भी ज्ञानी उनको ज्ञान दे देगा। लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस ने हिंदू विरोधी काम किया है। पूरे देश में उन्हें उम्मीदवार नहीं मिलेंगे। क्योंकि देश की पहचान सनातन हिंदुओं से है।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, नालंदा परिसर में फ्री-इंटरनेट की स्पीड अब डबल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो भगवान शिव, कृष्ण और राम के विरोधी है उसे जगह कहां मिलेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे को भी निमंत्रण भेजा था, लेकिन ये नहीं जा रहे हैं। क्योंकि ये बरसों से हिंदू विरोधी रहे हैं। नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में मुख्यमंत्री की भी क्लास ली। हमारे राजेंद्र बाबू जो पहले राष्ट्रपति रहे उनको भी मना किया। वो कहते थे मैं बाय डिफॉल्ट हिन्दू हूं। ये परंपरा (हिंदू विरोधी) उनके डीएनए में है। 500 से 600 साल गुलामी में रहे हैं। कांग्रेस ने 70 साल भटकाने का काम किया। (Minister Giriraj on Rahul)

पुरानी सरकार ने गोठान के माध्यम से लूटा है: गिरिराज 

उन्होंने कहा कि आज अमृतकल में सनातन हिंदुओं के पुनर्जागरण का समय है। पूरा देश आज राममय है। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम का प्राण-प्रतिष्ठा होगा, जो जाएगा उसका किस्मत अच्छा होगा। छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पुरानी सरकार ने गोठान के माध्यम से लूटा है। उसे ठीक करने आया हूं। छत्तीसगढ़ सरकार कैसे बेहतरी से काम करें उस पर बैठक लेने आया हूं। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ज्ञान यात्रा वाले बयान पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने पलटवार किया है। (Minister Giriraj on Rahul)

डहरिया ने किया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार

डहरिया ने कहा कि गिरिराज सिंह तो PM मोदी से ज्ञान ले रहे हैं। बीजेपी का धर्म और जाति के नाम पर प्रोपेगेंडा चल रहा है। ऐसा लग रहा है कि कुछ दिनों में मोदी जी को अपनी मूर्ति लगानी पड़ेगी। धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है। कौन और कब मंदिर में जाएगा वह जनता तय करेगी। पूर्व मंत्री डहरिया ने कांग्रेस के दौरान के योजनाओं पर कार्रवाई करने को लेकर कहा कि जो जांच करनी है करवा ले। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में संचालित योजनाओं का सभी को लाभ मिला है। (Minister Giriraj on Rahul)

RSS और BJP जाति और धर्म की राजनीति करते हैं: डहरिया 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के डीएनए में हिंदू विरोधी वाले बयान पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने पलटवार करते हुए कहा कि RSS और BJP जाति और धर्म की राजनीति करते हैं। ऐसी राजनीति पहले अंग्रेज करते थे, जो अब RSS और BJP कर रही है। महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए पदयात्रा किए। आज देश में जो अन्याय चल रही है, उसके खिलाफ राहुल गांधी न्याय यात्रा निकलेंगे। पूरे देश की जनता उनके साथ है। (Minister Giriraj on Rahul)

Related Articles

Back to top button