एयर शो के दौरान आपस में टकराए 2 प्लेन, 6 लोगों की मौत

US Plane Crash: अमेरिका में फिर विमान हादसा हुआ है। दरअसल, US के डलास में एयर शो के दौरान सेकेंड वर्ल्ड वॉर के 2 प्लेन टकरा गए, जिसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। दोनों विमानों के टकराने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयर शो के दौरान एक प्लेन बहुत तेजी में आता है और दूसरे प्लेन से टकरा जाता है। इसके बाद दोनों प्लेन के कुछ टुकड़े हवा में गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही प्लेन जमीन पर गिरते हैं, तुरंत एक धमाका होता है और चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें:- प्रदेश में पहली बार साहू समाज की युवती बनेगी जैन साध्वी, 28 नवंबर को लेंगी दीक्षा

FAA यानी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि इस हादसे में सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान इस्तेमाल किए गए 2 प्लेन क्रैश हो गए। इनमें से एक बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और दूसरा बेल पी-63 किंगकोबरा है। फिलहाल हादसे की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हमारी जांच एजेंसी और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस दुर्घटना की जांच करेंगे। (US Plane Crash)

इससे पहले भी हो चुका है हादसा

बता दें कि इससे पहले 2 अक्टूबर 2019 को B-17 प्लेन ब्रैडली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया था। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हो गए थे। यह घटना भी एयर शो के दौरान हुई थी। इस मामले में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने जांच की थी, उन्होंने पाया कि पायलट की गलती की वजह से ये दुर्घटना हुई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हवाई युद्ध जीतने में B -17 का महत्वपूर्ण योगदान था। इनमें 4 इंजन होते हैं। (US Plane Crash)

वहीं अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई। हादसे के समय विमान में 126 लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान का लैंडिंग गियर टूटकर एयरपोर्ट पर गिर गया था, जिसके बाद विमान एयरपोर्ट पर मौजूद एक क्रेन टॉवर से टकरा गया। (US Plane Crash)

वहीं तंजानिया में रविवार को प्लेन विक्टोरिया झील में डूब गया। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। प्लेन में 49 पैसेंजर मौजूद थे, जिसमें से 23 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया। तंजानिया पुलिस के मुताबिक खराब मौसम की वजह से प्लेन झील में गिरा। प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था। उसी दौरान ये हादसा हुआ। 5 साल पहले ऐसी ही घटना उत्तरी तंजानिया में हुई थी। सफारी कंपनी का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि अमेरिका में ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं। (US Plane Crash)

Related Articles

Back to top button