Google Analytics —— Meta Pixel

Trump Tariff : अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- रूस पर दबाव के लिए टैरिफ, भारत ने किया पलटवार

Trump Tariff : रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50% टैरिफ (Trump Tariff) लगाने का ऐलान किया है, जिसमें 25% अतिरिक्त पेनल्टी शामिल है। यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के 30 जिलों के लिए अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना, जानिए आपके जिले में कितना गिरा पानी

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump Tariff) का यह कदम रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करने और उसे यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए मजबूर करने की रणनीति का हिस्सा है। वेंस ने साफ किया कि तेल बिक्री रूस को जंग जारी रखने में मदद कर रही है।

भारत का जवाब

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस फैसले पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत की तेल खरीद राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों हित में है। उन्होंने कहा, “अगर किसी को भारत से तेल खरीदने में दिक्कत है, तो मत खरीदिए। हम किसी को मजबूर नहीं कर रहे।”

जयशंकर ने यह भी याद दिलाया कि 2022 में जब तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर थीं, तब भारत की खरीद से वैश्विक बाजार स्थिर हुआ। उनके मुताबिक, भारत रूस से तेल खरीदकर कीमतों को संतुलित करने में योगदान दे रहा है।

क्यों अहम है मामला

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूसी तेल पर बैन लगा दिया था। इसके बाद भारत ने रूस से बड़ी मात्रा में सस्ता तेल खरीदना शुरू किया। अमेरिका का मानना है कि इससे रूस को अप्रत्यक्ष मदद मिल रही है, जबकि भारत इसे अपनी ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता से जोड़ता है। (Trump Tariff)

Back to top button
error: Content is protected !!