Google Analytics —— Meta Pixel

Vadodara : दिवाली के बीच वडोदरा में भड़का सांप्रदायिक दंगा, पुलिस पर फेंका पेट्रोल बम

Vadodara : गुजरात के वडोदरा (Vadodara) शहर में दिवाली की रात सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। इस दौरान झड़पें हुईं। पुलिस ने मंगलवार सुबह तक 19 दंगाइयों को हिरासत में लिया है। पुलिस दंगाइयों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। शहर के पानीगेट इलाके में सोमवार रात को झड़प हुई। पुलिस ने माना कि आमने-सामने पटाखे जलाने व रॉकेट छोड़ने से विवाद की शुरूआत हुई।

यह भी पढ़ें : आज ही होगी ऋषि सुनक की ताजपोशी, किंग चार्ल्स दिलाएंगे शपथ

Vadodara में दो गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी

मिली जानकारी के अनुसार वडोदरा में दीपावली की रात बवाल हुआ। यहां के पानीगेट क्षेत्र में पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ दंगाइयों ने की। पानीगेट के हरणखाना रोड इलाके में हिंसा हुई।

गौरतलब है कि यहां मामला तब और बढ़ गया जब मामूली विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने जमकर पथराव किया। भीड़ ने वाहनों में आग लगा दी और दुकानों में तोड़फोड़ की। दंगाइयों ने पुलिस पर पेट्रोल बम फेंके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पूरे इलाके में पुलिस की सघन गश्त की जा रही है।

अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें पत्थरबाजी की सूचना मिली थी। फिर मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण किया। अभी हालात कंट्रोल में हैं. जिन लोगों ने पत्थरबाजी की है उनकी पहचान की जाएगी। कुछ चश्मदीद हैं, वो दंगाइयों की शिनाख्त करेंगे। इसके अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगालेंगे। जिसकी मदद पत्थरबाजों की पहचान की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Delhi Pollution : दिल्ली में सामान्य से ज्यादा प्रदूषित हवा, AQI की बहुत खराब श्रेणी में नाम दर्ज

Vadodara की शांति भंग करने का प्रयास

उन्होंने आगे कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने शहर की शांति भंग करने का प्रयास किया है। इसकी इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। पेट्रोल बम के हमले में के एक अधिकारी बाल-बाल बच गए।

Back to top button
error: Content is protected !!