Google Analytics —— Meta Pixel

जिला पंचायत रायपुर की बैठक में वतन चन्द्राकर के सख्त सवाल, स्वास्थ्य और पेयजल संकट पर लिए गए बड़े फैसले

आरंग: जिला पंचायत रायपुर (District Panchayat Raipur) की गुरुवार को हुई स्वास्थ्य, स्वच्छता और पीएचई विभाग की बैठक में सदस्य वतन चन्द्राकर ने स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल संकट जैसे जनहित के मुद्दों पर कड़े सवाल उठाए। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विषयों पर गंभीर चर्चा करते हुए कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए।

यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से डॉग लवर्स और नेता खुश, जानिए किसने क्या कहा…?

बैठक में जिले की सभी पानी टंकियों की नियमित सफाई, क्लोरीन-ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग और बंद टंकियों को चालू करने पर जोर दिया गया। वहीं जिन स्थानों पर नई टंकियों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, वहां का ठेका निरस्त कर नए सिरे से ठेका देने का निर्णय लिया गया। (District Panchayat Raipur)

स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताते हुए वतन चन्द्राकर ने कहा कि जिले में 281 अस्पताल तो हैं, लेकिन शासन के आदेशों के बावजूद अधिकांश जगहों पर सेवाएं सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही हैं। उन्होंने अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से उपचार को अनिवार्य करने, निर्धारित दरों का स्पष्ट डिस्प्ले लगाने और मरीजों को पारदर्शी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। (District Panchayat Raipur)

रीवा ग्राम पंचायत की समस्या

पेयजल संकट पर बात करते हुए चन्द्राकर ने रीवा ग्राम पंचायत की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस पर पीएचई विभाग ने तत्काल प्रस्ताव तैयार कर महानदी के चपरीद गांव से रीवा तक पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया और शासन को प्रस्ताव भेजने की बात हुई। (District Panchayat Raipur)

बुनियादी सुविधाओं का उठाया मुद्दा

बैठक में विभागीय लापरवाही पर भी नाराजगी जताई गई। चन्द्राकर ने स्पष्ट किया कि आगामी बैठकों में विभागीय अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। इस संबंध में आदेश पारित किया जाना चाहिए, ताकि लिए गए निर्णयों को तुरंत अमल में लाया जा सके। यह बैठक स्वास्थ्य, स्वच्छता और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर ठोस पहल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। (District Panchayat Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!