Google Analytics —— Meta Pixel

Vice President election 2025: चुनाव आयोग ने रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक अधिकारी नियुक्त किए

Vice President election 2025: नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President election 2025) के लिए रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत की गई है, जो चुनाव आयोग को चुनाव कराने का अधिकार देता है।

यह चुनाव राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President election 2025) अधिनियम, 1952 और राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974 के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। अधिनियम की धारा 3 के अनुसार, चुनाव आयोग केंद्र सरकार के परामर्श से रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति करता है, जिसका कार्यालय नई दिल्ली में होता है।

परंपरा के अनुसार, लोकसभा और राज्यसभा के महासचिवों को बारी-बारी से यह जिम्मेदारी दी जाती है। पिछले चुनाव में लोकसभा महासचिव रिटर्निंग ऑफिसर थे।

इस बार, विधि एवं न्याय मंत्रालय के परामर्श और राज्यसभा के माननीय उपसभापति की सहमति से राज्यसभा के महासचिव को उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President election 2025) के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव गरिमा जैन और निदेशक विजय कुमार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। इस संबंध में आवश्यक राजपत्र अधिसूचना आज अलग से जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :- Video of Drug Consumption in Raipur : निजी होटल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, सियासी संग्राम तेज

Back to top button
error: Content is protected !!