Google Analytics —— Meta Pixel

देश की अर्थव्यवस्था में ग्रामीण विकास और किसान उत्थान से महत्वपूर्ण कोई संकल्प नहीं हो सकता: उपराष्ट्रपति

Vice President on Farmers: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तेलंगाना के मेडक में ICAR-कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित प्राकृतिक और जैविक कृषक सम्मेलन-2024 में शामिल हुए, जिन्होंने कहा कि किसान के मन में बदलाव आना चाहिए। किसान और किसान परिवार को यह ध्यान देना पड़ेगा कि भारत जैसी विशाल अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी कैसे बनेगी। इस समय यह चिंता का विषय है कि हमारा कृषक समुदाय अपनी उपज के विपणन में शामिल नहीं है। मैं चारों ओर भारत की प्रगति के विरुद्ध शत्रुतापूर्ण शक्तियों का एक भयावह अभिसरण देख रहा हूं। वे एक नैरेटिव शुरू करते हैं, उस नैरेटिव को पंख लग जाते हैं, फिर उससे मुकदमे बनते हैं और अंततः वह नैरेटिव आंदोलनों का रूप ले लेता है।

यह भी पढ़ें:- अटल जी के सुशासन के सपने को साकार कर रही केंद्र और राज्य सरकार : तोखन साहू

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हर भारतीय का कर्तव्य बनता है कि वह राष्ट्रवाद में अटूट विश्वास रखे। नेशन फर्स्ट’, मेरा देश पहले। इस भावना के साथ कार्यरत रहें। देश इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है कि जो कभी सोचा नहीं था, वह अब हकीकत बन रहा है। आज के दिन, जल हो, थल हो, आकाश हो या अंतरिक्ष, हर क्षेत्र में भारत छलांग लगा रहा है। लेकिन कुछ लोग, देश के भीतर और वैश्विक स्तर पर, इस प्रगति को कभी पचा नहीं पा रहे । इसके खिलाफ विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अब समय आ गया है कि ICARs का ऑडिट किया जाए और इसका सबसे अच्छा तरीका स्वयं ऑडिट है। 8000 करोड़ रुपए के बजट, 5000 वैज्ञानिकों और 25000 कर्मचारियों के बावजूद ये अनुसंधान किसके लिए हो रहा है? किसके जीवन को बदलने के लिए हो रहा है? क्या यह किसानों के जीवन में बदलाव ला रहा है? (Vice President on Farmers)

उपराष्ट्रपति ने कहा कि मेरी दृढ़ मान्यता है कि जितना ध्यान हमको कृषि और कृषि विकास पर देना चाहिए, उतना अब तक दे नहीं पाए हैं। हर संस्थान को यह संकल्प लेना होगा कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। यदि प्रतिदिन 100 किसान भी इन संस्थानों में आते हैं, तो बड़ा बदलाव होगा और यह सकारात्मक आंदोलन बनेगा। मेरा निवेदन है कि शासन, संस्थाएं, जनप्रतिनिधि और एकलव्य ग्रामीण विकास जैसी संस्थाएं मिलकर ऐसी व्यवस्था करें. जिससे भारत का किसान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ किसानों में एक हो। आइए, इस दिन हम संकल्प लें कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), इसके 150 से अधिक संस्थान, कई विश्वविद्यालय और लगभग 730 कृषि विज्ञान केंद्र, यह सुनिश्चित करने में पूरी तरह शामिल हों कि अगले साल किसान दिवस की रजत जयंती किसान-केंद्रित और ग्रामीण-केंद्रित बने। किसानों के कल्याण में व्यावहारिक योगदान दे। (Vice President on Farmers)

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में ग्रामीण विकास और किसान उत्थान से महत्वपूर्ण कोई संकल्प नहीं हो सकता। आज-कल मैं देख रहा हूं कि किसान कुछ मुद्दों को लेकर चिंतित हैं। यह अत्यंत आवश्यक है कि समाज का कोई भी वर्ग, यदि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चिंतित होता है तो उसका सकारात्मक और अविलंब निराकरण होना चाहिए। लोकतंत्र में निराकरण का सिर्फ एक ही माध्यम बातचीत है। मैंने कई अवसरों पर कहा है कि लोकतंत्र में समस्याओं का समाधान खोजने के लिए संवाद ही एकमात्र रास्ता है। भारत के प्रधानमंत्री ने भी विश्व पटल पर कहा है कि दुनिया की ज्वलंत समस्याओं और जो कन्फ्लैगरेशन हम देख रहे हैं, उनका समाधान बातचीत से ही हो सकता है। कृषि उपज, सब्जियों, फलों और दूध उत्पादों के उपभोग के मामले में गांव को एक इकाई के रूप में कार्य करना चाहिए। (Vice President on Farmers)

Back to top button
error: Content is protected !!