हंसते हुए केतन अग्रवाल मर्डर केस पर टिप्पणी का VIDEO वायरल, डेंटिस्ट 5 साल के लिए सस्पेंड, पढ़े पूरी खबर
Ketan Agrawal Case – डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी द्वारा पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस पर कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी किए जाने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। All India Dental Students and Dental Surgeons Association ने डॉ. मुस्कान सोनी को 5 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है और संगठन में उनके पद से भी हटा दिया है।
VIDEO वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद
डॉ. मुस्कान सोनी की इंस्टाग्राम स्टोरी और एक वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर केतन अग्रवाल हत्याकांड और पुरुषों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई।
मामले ने तूल पकड़ते ही दांतों के डॉक्टरों और छात्रों के राष्ट्रीय संगठन AIDSA ने तत्काल संज्ञान लिया। इस विवाद को लेकर Bhopal, Indore, Raipur और Bilaspur समेत कई शहरों के मेडिकल सर्किल में नाराजगी देखी गई। इसके बाद एसोसिएशन ने 29 जून को आधिकारिक बयान जारी किया।
AIDSA ने लिया कड़ा फैसला
AIDSA ने अपने बयान में कहा कि दिवंगत केतन अग्रवाल को लेकर की गई कथित टिप्पणियां संगठन के नैतिक मूल्यों और आचार संहिता के खिलाफ हैं। इसी आधार पर डॉ. मुस्कान सोनी की सदस्यता 5 साल के लिए निलंबित कर दी गई। साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश इकाई की कोषाध्यक्ष पद से भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।
विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद डॉ. मुस्कान सोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था और गुस्से में उन्होंने वह पोस्ट साझा कर दी थी।
उन्होंने यह भी कहा कि विवाद के बाद उन्हें और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों से एक मौका देने और अपनी गलती सुधारने की अपील की। (Ketan Agrawal Case)
फिलहाल इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। (Ketan Agrawal Case)
यह भी पढ़े :- ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी: डायल-112 के आरक्षक निलंबित



