Google Analytics —— Meta Pixel

Vishnu Deo Sai speech: महारानी अहिल्याबाई होलकर ने सुशासन, न्याय और जनकल्याण की दी मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Vishnu Deo Sai speech :रायपुर| महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण, धार्मिक पुनर्जागरण और सुशासन के लिए समर्पित रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित नाट्य मंचन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासन, न्याय और जनकल्याण की अनुकरणीय व्यवस्था प्रस्तुत की, जो आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

Vishnu Deo Sai speech
Vishnu Deo Sai speech: महारानी अहिल्याबाई होलकर ने सुशासन, न्याय और जनकल्याण की दी मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Sports Development: ओलंपिक विजेता अभिनव बिंद्रा की पहल से खिलेगी खेल प्रतिभा, मुख्यमंत्री साय से मुलाकात में उठे अहम प्रस्ताव

कार्यक्रम का आयोजन विश्व मांगल्य सभा द्वारा महारानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के रूप में किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई ने धार्मिक स्थलों और मंदिरों के जीर्णोद्धार में जो योगदान दिया, वह भारतीय संस्कृति और आस्था का पुनर्निर्माण है। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कर हिंदू समाज को सांस्कृतिक पुनरुत्थान का मार्ग दिखाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई द्वारा दक्षिण में कांची, उत्तर में बद्रीनाथ, पूर्व में पुरी और पश्चिम में द्वारका तक मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया गया, जिससे भारत की सांस्कृतिक एकता को बल मिला। वे केवल इंदौर की महारानी नहीं थीं, बल्कि संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक धरोहर की प्रतीक थीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस वर्ष महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है, जिससे भावी पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव साय, अजय जामवाल, पवन साय, सांसद, विधायक, आयोग-मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!