Ahmedabad Plane Crash : जांच से पहले मीडिया रिपोर्ट्स पर NTSB की नसीहत, कहा- भारत को निष्कर्ष पर पहुंचने दें
Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मीडिया में सामने आ रही रिपोर्टों पर अमेरिकी एजेंसी NTSB (नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड) ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। एजेंसी की अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी ने स्पष्ट कहा है कि “फिलहाल जो खबरें चल रही हैं, वे केवल अटकलें हैं। जांच प्रक्रिया जटिल और समय लेने वाली होती है, लिहाजा भारत को अपनी जांच पूरी करने दी जाए।” (Ahmedabad Plane Crash)
NTSB की यह टिप्पणी अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें दावा किया गया था कि फ्लाइट के कैप्टन सुमीत सभरवाल ने टेकऑफ के दौरान खुद फ्यूल स्विच को ‘CUTOFF’ मोड में डाल दिया था, जिससे दोनों इंजन बंद हो गए थे। रिपोर्ट में यह बात कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर के हवाले से कही गई।
WSJ की रिपोर्ट ने मचाया बवाल
रिपोर्ट के मुताबिक, को-पायलट क्लाइव कुंदर ने कैप्टन से पूछा था कि उन्होंने फ्यूल स्विच को ‘CUTOFF’ क्यों किया। को-पायलट की आवाज में घबराहट थी, लेकिन कैप्टन शांत थे। यह दावा जब सामने आया तो पायलट संघों ने रिपोर्ट को भ्रामक बताया।
भारतीय पायलट संघ (FIP) की प्रतिक्रिया
भारतीय पायलट महासंघ (FIP) के अध्यक्ष कैप्टन सी.एस. रंधावा ने WSJ की (Ahmedabad Plane Crash) रिपोर्ट की आलोचना की और कहा कि यह पश्चिमी मीडिया को एक चेतावनी है। उन्होंने कहा कि “हमारे देश की जांच एजेंसी AAIB पर भरोसा किया जाना चाहिए और अंतिम रिपोर्ट तक इंतजार करना ही उचित होगा।”
AAIB की स्थिति
भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई को शुरुआती जांच रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि फ्यूल स्विच अपने-आप ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ में चले गए थे, जिससे इंजन बंद हो गए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह (Ahmedabad Plane Crash) तकनीकी खराबी थी या मानवीय गलती।
हादसे में 270 की मौत
यह हादसा (Ahmedabad Plane Crash) 12 जून को हुआ था, जब फ्लाइट टेकऑफ के 32 सेकंड बाद अहमदाबाद में एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। इस दुखद घटना में 270 यात्रियों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें… Vishnu Deo Sai speech: महारानी अहिल्याबाई होलकर ने सुशासन, न्याय और जनकल्याण की दी मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय



