राज्यसभा चुनाव में BJP का दबदबा, UP में 8 सीटों पर जीत दर्ज, हिमाचल में भी कब्जा

Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा की 15 सीटों के लिए वोटिंग हुई। साथ ही देर शाम तक नतीजे भी आ गए, जिसमें BJP का दबदबा देखने को मिला है। दरअसल, 3 राज्यों उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हुआ। सबसे पहले नतीजे कर्नाटक के आए। कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों पर वोटिंग हुई, जिसमें कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर जीते। वहीं बीजेपी के नारायण बंदिगे ने भी जीत दर्ज की। इधर, हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हरा दिया। दोनों को 34-34 वोट मिले थे। टॉस से विजेता का फैसला हुआ।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में ‘लाल आतंक’ पर कड़ा प्रहार, बीजापुर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे 3 निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिसकी वजह से कांग्रेस के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। वहीं उत्तरप्रदेश में 8 सीटों पर भाजपा की जीत हुई। जबकि सपा के खाते में सिर्फ 2 सीटें आई। राज्यसभा चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमा-गहमी रही। वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही यूपी में सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं दोपहर के बाद पता चला कि सपा के 7 विधायकों ने NDA को वोट दे दिया। ये विधायक राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य हैं। (Rajya Sabha Election Result)

यूपी की 10 में से 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। इनमें भाजपा के अमरपाल मौर्य को 36 वोट, RPN सिंह को 34, साधना सिंह को 34, संजय सेठ को 29, संगीता बलवंत बिंद को 36, सुधांशु त्रिवेदी को 38, तेजवीर सिंह को 38, नवीन जैन को 34 वोट मिले। वहीं सपा की जया बच्चन को 34, रामजी लाल सुमन को 34 वोट मिले। ये सभी जीत गए। सपा प्रत्याशी आलोक रंजन को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें सिर्फ 16 वोट मिले। यूपी में 8 वोट नहीं डले। इसके अलग-अलग कारण है। दरअसल, विधायक इरफान सोलंकी, अब्बास अंसारी और रमाकांत यादव जेल में हैं। जबकि तीन विधायकों का निधन हो गया है। (Rajya Sabha Election Result)

विधायक आशुतोष टंडन, बलरामपुर के गैंसड़ी से विधायक एसपी यादव, शाहजहांपुर के ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन हो चुका है। सोनभद्र से बीजेपी विधायक रहे राम दुलार गौड़ की सदस्यता चली गई। सपा की विधायक महाराजी प्रजापति वोट देने आई नहीं। सपा ने आरोप लगाया था कि यूपी में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के एक विधायक का वोट सहयोगी से डलवाया गया है। सपा ने इस पर आपत्ति जताई थी। हालांकि आपत्तियां खारिज कर दी गई। वहीं मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि कर्नाटक में भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया। भाजपा के चीफ व्हिप डोड्डनगौड़ा जी पाटिल ने ये जानकारी दी। डोड्डनगौड़ा ने ये भी कहा कि सोमशेखर पर कार्रवाई होगी। (Rajya Sabha Election Result)

Related Articles

Back to top button