“4 मई के बाद नहीं बख्शेंगे”, PM मोदी की TMC को सीधी चेतावनी, ‘गुंडों को अभी करें सरेंडर’

West Bengal Polls : पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में प्रधानमंत्री मोदी ने आज रविवार को बांकुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए सत्ताधारी All India Trinamool Congress (TMC) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार को “निर्मम” करार देते हुए कहा कि जनता के भीतर आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़े :- वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों का आंकड़ा 23 पहुंचा, इलाज के दौरान एक और श्रमिक की मौत
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि देश के समग्र विकास के लिए महिलाओं की राजनीति में अधिक भागीदारी जरूरी है और भाजपा महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। (West Bengal Polls)
TMC-कांग्रेस पर साजिश का आरोप
मोदी ने आरोप लगाया कि Indian National Congress और TMC ने मिलकर महिलाओं के आरक्षण विधेयक को रोकने की कोशिश की। उन्होंने दोनों दलों को आदिवासी विरोधी बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान Droupadi Murmu के खिलाफ उम्मीदवार उतारना इसका उदाहरण है।
‘गुंडों को आखिरी चेतावनी’
प्रधानमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि TMC से जुड़े असामाजिक तत्व 4 मई से पहले पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दें, क्योंकि चुनाव परिणाम के बाद किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार के चुनाव में बंगाल की जनता “भय” की राजनीति को खत्म कर “भरोसे” को चुनेगी।
विकास और योजनाओं का वादा
मोदी ने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को घर बनाने के लिए 1.5 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।
चुनावी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे, जिनमें बहुमत का आंकड़ा 148 है।
पहला चरण: 23 अप्रैल (152 सीटें)
दूसरा चरण: 29 अप्रैल (142 सीटें)
मतगणना: 4 मई
राज्य में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है, जहां TMC लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जबकि भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। (West Bengal Polls)



