बारिश के कारण CM भूपेश का अंबिकापुर दौरा रद्द, VC के जरिए दी करोड़ों की सौगात

CM Bhupesh Ambikapur: खराब मौसम के कारण CM भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम ग्राउंउ में आयोजित विभिन्न विकासकार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री  शिवकुमार डहरिया और कार्यक्रम स्थल पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh! कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन की तैयारी, आदेश किया जारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी स्टेडियम के अंतर्गत स्थित खेलो इंडिया मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम हाॅल समेत विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास, भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान CM ने कहा कि खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार खेल और शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र के समावेशी विकास के लिए लगातार सार्थक प्रयास राज्य शासन द्वारा किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने क्षेत्रवासियों को सुसज्जित और सर्वसुविधायुक्त इनडोर स्टेडियम मिलने पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने खेल प्रेमियों के लिए इसे बहुत ही सुंदर उपहार बताया। उन्होंने कहा खेल, समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है और इससे निसंदेह नगर वासियों को लाभ प्राप्त होगा।

लोकार्पण तथा शिलान्यास के प्रमुख कार्य 
 
मुख्यमंत्री बघेल ने 4 करोड़ 37 लाख 64 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त मल्टीपरपज इण्डोर हॉल का लोकार्पण किया, जहां खिलाड़ियों के लिए 04 बैडमिंटन कोर्ट, 03 टेबल टेनिस, बास्केट बॉल और व्हॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा है। हॉल का आकार 150.00×65.00 फिट है। मल्टीपरपज इंडोर हॉल में महिला और पुरूष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग चेजिंग रूम, वॉशरूम, क्लॉक रूम, खेल उपकरण कक्ष, प्रथम तल में सीटिंग एरिया उपलब्ध है। यहां भविष्य के लिए स्कवैश कोर्ट, शूटिंग रेंज की भी योजना है।

 

वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने केशवपुर, सोहगा, राजापुर, बिलासपुर और निम्हा में 6 करोड़ 86 लाख 11 हजार की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों का लोकार्पण किया। वहीं 5 करोड़ 39 लाख 47 हजार रुपए के लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन के कार्यों में 3 करोड़ 39 लाख 22 हजार रुपए से महात्मा गांधी स्टेडियम का उन्नयन कार्य, पीजी कॉलेज ग्राउंड में एक करोड़ 25 हजार रुपए की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कार्य और नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के समस्त वार्डों में एक करोड़ रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य शामिल है।

Related Articles

Back to top button