छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस दौरान हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
यह भी पढ़े :- सेप्टिक टैंक हादसे में 3 मौत: मानव अधिकार आयोग सख्त, कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट
मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। (CG Weather Update)
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है।
मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में लू चलने की संभावना से इनकार किया है। हालांकि बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर तेज हवा और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने को कहा गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है, इसलिए लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और सुरक्षित रहने की जरूरत है। (CG Weather Update)



