Google Analytics —— Meta Pixel

बकायेदारों पर निगम का शिकंजा: रायपुर में 8 व्यवसायिक परिसरों पर ताला, 28 पर कार्रवाई

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन-8 में बकाया वसूली को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया। आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने 28 बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 14 बकायेदारों के 8 व्यवसायिक परिसरों को सील कर दिया।

यह भी पढ़े :- बीमारी से जंग, भाई के सपनों का साथ- अरुणाचल की अनाई वांगसु ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण

यह कार्रवाई वीर सावरकर नगर वार्ड-1, पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड-2, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड-19 और शहीद भगत सिंह वार्ड-21 क्षेत्रों में की गई। निगम द्वारा पूर्व में डिमांड नोटिस और अंतिम चेतावनी देने के बावजूद बकाया जमा नहीं करने पर यह कदम उठाया गया।

अभियान के दौरान कई बकायेदारों ने कार्रवाई के बीच ही भुगतान कर राहत पाई। कुछ ने आंशिक भुगतान करते हुए शेष राशि 31 मार्च तक जमा करने का आश्वासन दिया, वहीं कई लोगों ने मौके पर ही पूरा बकाया चुका दिया।

जोन-8 अधिकारियों के अनुसार, इन बकायेदारों पर लाखों रुपये की देनदारी थी। भुगतान नहीं करने वालों के व्यवसायिक परिसरों को तत्काल ताला लगाकर सील किया गया, जबकि भुगतान करने वालों को राहत दी गई।

निगम प्रशासन ने साफ किया है कि राजस्व वसूली का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बकाया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!