Google Analytics —— Meta Pixel

आधी रात गैस सिलेंडर की चोरी: डिलीवरी टेंपो से 27 सिलेंडर पार, जांच में जुटी पुलिस

LPG Cylinder Theft: देश में जहां एक ओर एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं मुंबई से चोरी (LPG Cylinder Theft)की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। कांदिवली वेस्ट के चारकोप इलाके में सड़क किनारे खड़े गैस डिलीवरी टेंपो से अज्ञात चोरों ने आधी रात 27 सिलेंडर चोरी कर लिए।

यह भी पढ़े :- बकायेदारों पर निगम का शिकंजा: रायपुर में 8 व्यवसायिक परिसरों पर ताला, 28 पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, घटना 25 और 26 मार्च की दरम्यानी रात की है। नंदकुमार रामराज सोनी (35), जो पिछले सात वर्षों से श्रीजी गैस एजेंसी में कार्यरत है, उसने 25 मार्च की रात डिलीवरी के लिए भरे सिलेंडरों से लदा टेंपो चारकोप इलाके में खड़ा किया था।

अगली सुबह 26 मार्च को जब वह मौके पर पहुंचा, तो टेंपो की खिड़की का कांच टूटा हुआ था और ताला भी क्षतिग्रस्त मिला। जांच करने पर पता चला कि वाहन में रखे 27 गैस सिलेंडर गायब हैं। घटना से हैरान चालक ने साथियों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। चोरी हुए सिलेंडरों की कुल कीमत करीब 15,500 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। (LPG Cylinder Theft)

Back to top button
error: Content is protected !!