Google Analytics —— Meta Pixel

प्रदेश साहू संघ द्वारा भव्य ‘कन्या पूजन एवं कन्या भोज’ का आयोजन, समाज में नारी सम्मान का संदेश

रायपुर : नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेश साहू संघ द्वारा टिकरापारा स्थित प्रदेश कार्यालय में भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में ‘कन्या पूजन एवं कन्या भोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधि-विधान से नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें माता स्वरूप मानते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

यह भी पढ़े :- तरबूज लोड पिकअप में छिपा था नशे का जखीरा, पुलिस ने 1 करोड़ 12 लाख का गांजा किया जब्त

वैदिक मंत्रोच्चार से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्याओं के चरण पखारकर की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने कहा कि “नारी शक्ति का सम्मान ही समाज की वास्तविक शक्ति है। कन्याएं मां दुर्गा का स्वरूप हैं, उनका पूजन हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

कन्या पूजन एवं कन्या भोज
कन्या पूजन एवं कन्या भोज

कन्याओं का सम्मान

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) स्वाति साहू ने कन्याओं का तिलक कर एवं उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

पूजन, आरती और कन्या भोज का आयोजन

इस दौरान कन्याओं की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। साथ ही सभी कन्याओं को उपहार भी प्रदान किए गए।

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे समाजजन

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू, प्रदेश महामंत्री उधो साहू, अंकेक्षक खुमान साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक रुपेश साहू, आईटी सेल संयोजक द्वारिका साहू, भिलाई से जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू, रायपुर संभाग अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) मनीष कुमार साहू सहित महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!