Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाज, तेज बारिश-आंधी का अलर्ट; अगले 12 घंटे रहेंगे अहम

रायपुर। देशभर के मौसम में अगले 12 घंटों के भीतर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एक तरफ जहां कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, वहीं अब Chhattisgarh समेत 15 राज्यों के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तेज बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, तेलंगाना और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सक्रिय चक्रवाती सिस्टम की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इसके असर से छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने जिन राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें Chhattisgarh, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, केरल, तमिलनाडु और असम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में भी मौसम के अचानक करवट लेने की संभावना जताई गई है। कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यकता न होने पर घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

वहीं देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं, जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मानसून और अधिक सक्रिय हो सकता है, जिससे कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 29 June 2026 : आज सोमवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Back to top button
error: Content is protected !!