18 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, सिर्फ 4 दिन की होगी कार्यवाही

Chhattisgarh Monsoon Session 2023: छत्तीसगढ़ में 18 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। इस पर राज्यपाल हरिचंदन विश्वभूषण ने मंजूरी दे दी है। विधानसभा की ओर से इसे लेकर आधिकारिक रूप से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार का मानसून सत्र 18 से 21 जुलाई के बीच हाेगा। ये 5वीं विधानसभा का 17वां सत्र होगा। बता दें कि इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हाे सकते हैं। इसलिए ये सत्र सबसे अहम होगा।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की सौगातों की बौछार, पढ़ें पूरी खबर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा का ये बिदाई सत्र भी होगा। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले विधायकों-पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी, जिसमें कुछ अहम घोषणाओं की उम्मीद है। विधानसभा सत्र से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी का रुख भी सामने आया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पूरे कार्यकाल में कोई भी सत्र तय समय तक नहीं चला। पहले ही समाप्त कर दिया गया। (Chhattisgarh Monsoon Session 2023)

चंदेल ने कहा कि इस बार कम से कम 10 दिन का सत्र होना जरूरी है, ताकि सभी विधायकों को अपने क्षेत्र के मुद्दे और समस्याएं रखने का पूरा मौका मिले। 4 दिनों के सत्र के बीच सत्ता और विपक्ष के बीच तकरार देखने को मिलेगी। शराबबंदी, खाद की गुणवत्ता, किसानों का कर्ज, कानून व्यवस्था जैसे मामलों पर सरकार को घेरने की तैयारी भाजपा कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार इस सत्र में कुछ विधेयक भी ला सकती है। बता दें कि चुनावी साल होने के कारण BJP और कांग्रेस अभी से ही तैयारियों में जुट गई है। (Chhattisgarh Monsoon Session 2023)

BJP और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बार-बार छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों और विधानसभा समेत लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। साथ ही जनता को साधने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस जहां सभी संभाग में कांग्रेस का सम्मेलन कर चुकी है। वहीं BJP भी केंद्रीय मंत्रियों के जरिए जनता के बीच जा रही है। साथ ही केंद्र सरकारी की योजनाओं की जानकारी देकर इस साल सत्ता वापसी की तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि इस रेस में जीत किसकी होगी ये तो चुनाव के परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएंगे। क्योंकि दोनों की पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है।  (Chhattisgarh Monsoon Session 2023)

Related Articles

Back to top button