गंगा ने क्यों डुबो दिए अपने ही पुत्र? महाभारत में भीष्म के जन्म का पढ़े रहस्य

Ganga Putra Bhishma : महाभारत केवल युद्ध की गाथा नहीं, बल्कि जीवात्मा, कर्म और कालचक्र की कहानी है। इसी कालचक्र के केंद्र में बसा था हस्तिनापुर, जहां राजा शांतनु और महारानी गंगा का जीवन एक ऐसे रहस्य से गुजरा जिसने पूरे राजवंश को हिला दिया।
ये भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में पैरासिटामोल बैच फेल, CGMSCL ने कंपनी को लगाई फटकार
पहला पुत्र और गंगा का भयावह निर्णय
जब महारानी गंगा ने अपने पहले पुत्र को जन्म दिया, तो महल में उत्सव का माहौल था। राजमहल गूंज उठा था किलकारियों से। लेकिन अचानक सभी को स्तब्ध कर देने वाला दृश्य सामने आया। महारानी गंगा ने नवजात शिशु को गोद में लिया और बिना कुछ कहे गंगातट की ओर चल दीं।
राजा शांतनु पीछे-पीछे गए, लेकिन वह कुछ बोल न सके। गंगा ने शिशु को हृदय से लगाया, आशीष दिया और फिर गंगा नदी की प्रचंड धारा में छोड़ दिया। नवजात रोता हुआ लहरों में समा गया। हस्तिनापुर शोक में डूब गया।
क्यों चुप रहे राजा शांतनु?
राजा शांतनु ने अपनी आंखों के सामने यह भयावह दृश्य देखा, पर गंगा को रोक न सके। कारण था उनका वचन। उनके पिता महाराज प्रतीप ने आज्ञा दी थी कि यदि कोई स्त्री विवाह का प्रस्ताव लेकर आए, तो उसे बिना प्रश्न स्वीकार करना होगा। साथ ही, गंगा ने विवाह के समय ही यह शर्त रखी थी कि अगर शांतनु ने उसके किसी कार्य में हस्तक्षेप किया, तो वह उन्हें हमेशा के लिए छोड़ देगी।
सात पुत्र और सात बार वही पीड़ा
पहले पुत्र के बाद भी यही क्रम चलता रहा। महारानी गंगा ने कुल सात पुत्रों को जन्म दिया और हर बार उन्हें नदी में प्रवाहित कर दिया। राजा शांतनु रोते-बिलखते रह जाते, पर प्रतिज्ञाबद्ध होने के कारण कुछ नहीं कर पाते।
आठवां पुत्र और भीष्म का जन्म
आठवें पुत्र के जन्म के समय शांतनु का धैर्य टूट गया। उन्होंने गंगा को रोकने की कोशिश की और पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं। इस बार गंगा ने शिशु को नदी में नहीं डुबोया। यही शिशु आगे चलकर “भीष्म पितामह” (Ganga Putra Bhishma)बने – महाभारत के सबसे प्रमुख और आदरणीय पात्र। (Ganga Putra Bhishma)



