Google Analytics —— Meta Pixel

Assembly By Election Counting : NDA को मिलेगा फायदा या इंडिया गठबंधन को मिलेगी मजबूती, उपचुनाव की काउंटिंग शुरू

Assembly By Election Counting : देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज शनिवार को आएंगे. जिन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उसमें पश्चिम बंगाल की रायगंज, बागदा, मानिकतला और रानाघाट दक्षिण, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर, देहरा और नालागढ़, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम, बिहार की रूपौली, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा और तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट शामिल हैं. बता दें कि बुधवार (10 जुलाई) को उपचुनाव के लिए मतदान कराए गए थे. वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें:- कल रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगी साय कैबिनेट, माता शबरी की पवित्र धरती से लेकर जाएंगे बेर

7 राज्यों के 13 विधानसभा में हुए चुनाव परिणाम के लिए आज वोटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है. बता दें कि पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम, हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार की ​​रूपौली, तमिलनाडु की विक्रवंडी और मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे. (Assembly By Election Counting)

बंगाल उपचुनाव में भी हुई थी हिंसा
हिंसा के बीच रायगंज, राणाघाट-दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीटों पर उपचुनाव हुए
पश्चिम बंगाल में हिंसा और कथित कदाचार के बीच रायगंज, राणाघाट-दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीटों पर उपचुनाव हुए थे. शाम पांच बजे तक 62.71 फीसदी मतदान हुआ था. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने कहा है कि विभिन्न मतदान केंद्रों से आने वाली रिपोर्टों के सारणीकरण के पूरा होने के बाद गुरुवार को ही अंतिम मतदान प्रतिशत उपलब्ध होगा. सबसे अधिक मतदान प्रतिशत उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में 67.12 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 51.39 प्रतिशत कोलकाता के मानिकतला में दर्ज किया गया. (Assembly By Election Counting)

Back to top button
error: Content is protected !!