Google Analytics —— Meta Pixel

कल रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगी साय कैबिनेट, माता शबरी की पवित्र धरती से लेकर जाएंगे बेर

Sai Cabinet Ayodhya Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल यानी 13 जुलाई को पूरी कैबिनेट के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या धाम जाएंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रवाना होकर 11 बजे महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम पहुंचेंगे, जहां 11.15 बजे से शाम 5 बजे तक राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में दर्शन और मंदिर भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम एयरपोर्ट से रवाना होकर शाम 6.45 बजे वापस रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट लौट आएंगे।

यह भी पढ़ें:- नेपाल में प्रचंड की सरकार गिरी: फ्लोर टेस्ट हारने के बाद प्रधानमंत्री पुष्प कमल ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल समेत अन्य सामग्री भी भगवान राम को भेंट करेंगे। बता दें कि प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के जूठे बेर खाए थे। यह ननिहाल से अपने भांचा राम को भेंट होगी। प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था। माता शबरी के जूठे बेर की कहानी रामायण की सबसे मर्मस्पर्शी कहानियों में से एक है। (Sai Cabinet Ayodhya Tour)

दर्शन के लिए सरकार चला रही योजना

मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार रामलला दर्शन योजना भी संचालित कर रही है, जिससे हजारों श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। योजना की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि जल्द ही वे कैबिनेट के साथ अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने जाएंगे। बता दें कि कल मुंगेली जिले में कलेक्टर राहुल देव ने 64 यात्रियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बसों में सवार ये तीर्थयात्री मुंगेली से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से विशेष ट्रेन के जरिए अयोध्या के लिए रवाना हुए। कलेक्टर ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। (Sai Cabinet Ayodhya Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!