Women Asia Cup 2022 : महिला क्रिकेट टीम ने गाड़ा झंडा, सातवीं बार एशिया कप किया अपने नाम

Women Asia Cup 2022 : भारतीय टीम ने श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 (Women Asia Cup 2022) के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया।

भारत के ओर से स्मृति मंधाना ने शानदार 51 रनों की पारी खेली। फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से फेल नजर आई और पूरी टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर सिर्फ 65 रन ही बना सकी। भारत के ओर से रेनुका सिंह ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें : Amul Milk Price Hike : इस राज्य को छोड़कर पूरे देश में बढ़े अमूल के दाम, देखें क्या हैं नए रेट

Women Asia Cup 2022 : इंडिया ने सातवीं बार खिताब पर किया कब्जा

सिलहट में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सातवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका की टीम को 20 ओवर्स में 9 विकेट पर 65 रनों पर रोक दिया।

वहीं 66 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और टीम ने यह लक्ष्य 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम के ओर से स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली। आपको बता दें कि श्रीलंका को हराकर भारत ने सातवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया है।

यह भी पढ़ें : Global Hunger Index : ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की हालत बेहद खराब, रैंकिंग में ये पड़ोसी देश निकले आगे

भारतीय गेंदबाज़ों ने किया कमाल

महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाज़ों ने कमाल गेंदबाज़ी की। मुख्य गेंदबाज़ रेणुका सिंह ने 3 ओवरों में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा राजेश्वरी गायवाजड ने 4 ओवरों में 16 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं स्नेहा राणा ने 4 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट झटके।

Related Articles

Back to top button