TEAM INDIA RETURN : विश्व विजेता भारतीय टीम पहुंची दिल्ली, आज प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात, देखें पूरा शेड्यूल
TEAM INDIA RETURN : टी20 विश्वकप जीतने के बाद भारतीय टीम आखिरकार भारत पहुंच गई है। विश्वविजेता टीम के लिए बीसीसीआई ने स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था जिससे रोहित शर्मा की सेना और मीडियाकर्मी स्वदेश लौटें। एयर इंडिया की फ्लाइट AIC24WC (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) आज सुबह भारत पहुंची।
यह भी पढ़े :- रेलवे का फैसला: 14 एक्सप्रेस में जनरल एवं स्लीपर कोच बढ़ाने की घोषणा की
गौरतलब है कि रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसके सहयोगी स्टाफ, कुछ बीसीसीआई अधिकारी और खिलाड़ियों का परिवार तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए थे। टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद से टीम वहीं अपने होटल में थी। (TEAM INDIA RETURN)
रोहित शर्मा ने भी किया ट्वीट
भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने भी ट्वीट कर विजय परेड की पुष्टि की है। उन्होंने सभी प्रशंसकों को शाम पांच बजे से मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक होने वाली यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। हिटमैन ने लिखा, “हम आप सभी के साथ इस खास पल का आनंद लेना चाहते हैं। तो चलिए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े में विजय परेड के साथ इस जीत का जश्न मनाते हैं। ट्रॉफी घर आ रही है।
जय शाह ने की पुष्टि
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है कि चार जुलाई को शाम पांच बजे मुंबई में भारतीय टीम जोरदार स्वागत है। उनके लिए विजय परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत मरीन ड्राइव से होगी और वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। शाह ने ट्वीट कर कहा, “टीम इंडिया की विश्व कप जीत का सम्मान करने के लिए विजय परेड में हमारे साथ शामिल हों! 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में हमारे साथ जश्न मनाने के लिए आएँ! तारीख याद रखें! (TEAM INDIA RETURN)
यहां देखें शेड्यूल….
सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेगी।
स्पेशल विमान से मुंबई के लिए रवाना होगी।
शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड का आयोजन होगा।



