यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के एडवाइजर ने दिया बड़ा बयान, कहा- कमजोर बुद्धि के है भारतीय-चीनी

Zelensky Advisor Mikhailo: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के एडवाइजर मिखाइलो पोडल्यक ने बड़ा दिया है। उन्होंने भारत और चीन के लोगों की बौद्धिक क्षमता पर सवाल उठाए हैं। जेलेंस्की के एडवाइजर ने कहा कि भारत और चीन के लोग की बौद्धिक क्षमता कम है और वो ये बात नहीं समझ पाते हैं कि उनके एक्शन का क्या परिणाम होगा। पोडल्यक ने कहा कि ये देश साइंस में इन्वेस्ट करते हैं। भारत चंद्रयान-3 मिशन से चांद तक पहुंचा, जो अब चंद्रमा की सतह पर ट्रेकिंग कर रहा है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि ये देश इस बात को समझ पा रहे हैं कि आधुनिक दुनिया क्या है।

यह भी पढ़ें:- अमित जोगी ने बसपा के साथ गठबधंन को बताया गलती, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि भारत और चीन ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर उनका क्या रुख है। पोडल्यक के इस बयान पर चीन के विदेश मंत्रालय ने सवाल उठाए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेनी अधिकारी को साफ करना होगा कि इस बयान से उनका क्या मतलब था। उन्हें जंग के संदर्भ में चीन के रुख को सही तरह से समझने की जरूरत है। बयान पर विवाद होने के बाद पोडल्यक ने इस पर सफाई भी दी है। जेलेंस्की के एडवाइजर पर विवाद होने के बाद उन्होंने इस पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि भारत, चीन और तुर्किये दुनिया के विकास में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। ये देश एतिहासिक, आर्थिक, वैज्ञानिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर अहम हैं। इन क्षेत्रों में भारत-चीन की भूमिका रूस मुद्दे की तुलना में कहीं ज्यादा अहम है। (Zelensky Advisor Mikhailo)

बता दें कि इससे पहले G20 समिट के दौरान घोषणा पत्र पर सहमित बनने के बाद जब पूरी दुनिया भारत की तारीफ कर रही थी, तब भी यूक्रेन ने विवादित बयान दिया था। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसमें कुछ गर्व की बात नहीं है। अगर हम समिट में शामिल होते तो लोगों को हालात के बारे में सही जानकारी मिल पाती। दरअसल, नवंबर 2022 में इंडोनेशिया समिट में जारी घोषणा पत्र में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सदस्य देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। तब रूस और चीन ने अपने आप काे युद्ध के बारे में की गई टिप्पणियों से अलग कर लिया था। तब घोषणा पत्र के साथ ही इन देशों की लिखित असहमति शामिल की गई थी। हालांकि इस बार भारत में हुए G20 समिट में दिल्ली घोषणा पत्र सर्वसम्मति से पास हो गया है। (Zelensky Advisor Mikhailo)

Related Articles

Back to top button