Google Analytics —— Meta Pixel

अबू धाबी के रेस्टोरेंट में 14 लोगों के खाने का बिल आया 1.3 करोड़, जानें क्या है इस अनोखे डिश का राज

1.3 Crore Bill : एक रेस्‍टोंरेट में 14 लोगों के ग्रुप ने खाना खाया। उनका बिल 1.3 (1.3 Crore Bill) करोड़ रुपए आया। सोशल मीडिया पर जब बिल की फोटो शेयर की गई तो लोग हैरान रह गए। बाद में तुर्की के शेफ Nusr-et Gokce ने इसके पीछे की वजह बताई। Nusr-et Gokce को Salt Bae के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने नाम से ही कई रेस्टोरेंट खोले हैं। अबू धाबी के एक Nusr-et रेस्टोरेंट में खाने का बिल 1.3 करोड़ रुपए (1.3 Crore Bill) आया।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से अब सूचना पाना हुआ आसान, लांच हुआ ऑनलाइन RTI पोर्टल, जानिए कैसे ले इसका लाभ

क्यों आया 1.3 Crore Bill

बाद में शेफ ने इसके पीछे की वजह बताई। असल में Nusr-et रेस्टोरेंट अनोखे ‘गोल्‍ड कोटेड स्‍टीक’ के कारण फेमस है। Nusr-et Gokce ने एक पोस्ट में बताया कि वहां 24 कैरेट गोल्‍ड कैरेट स्‍टीक परोसा जाता है। वीडियो क्लिप में यह डिश चॉपिंग बोर्ड पर दिख रही है। स्‍टीक का यह वीडियो वायरल हो गया है। साल्‍ट बे ने एक और फोटो शेयर किया और कैप्‍शन दिया। यहां क्‍वालिटी से कभी कोई समझौता नहीं होता है। बता दें कि दुनियाभर में Nusr-et रेस्‍टोरेंट की 22 ब्रांच हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

वहीं, सोशल मीडिया पर लोग गोल्‍ड डिश की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये तो लंगड़ा लग रहा है। यह जितने पैसे का होगा उससे बहुत लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- उम्‍मीद है कि आप अपने स्‍टाफ को उपयुक्‍त सैलरी देंगे।

यह भी पढ़ें : एयरटेल ने की रीचार्ज प्लान के दामों में बढ़ोतरी, जानिए लेटेस्ट प्राइज

रेस्‍टोरेंट को चलाने वाली कंपनी नुसरेत यूके लिमिटेड (Nusret UK Limited) ने अगस्‍त में बताया था कि उनको 22 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। दुनिया भर की महंगे डिशेज की बात करें तो इसमें Bordeaux और Baklava की वाइन शामिल हैं।

Nusr-et रेस्‍टोरेंट अपने अलहदा खाने की डिशेज की वजह से पॉपुलर है। दुनिया भर में इस रेस्‍टोरेंट की 22 ब्रांच है। पिछले साल सितंबर में भी लंदन का रेस्‍टोरेंट कीमत की वजह से चर्चा में आया था।

Back to top button
error: Content is protected !!