Trending

1 November Ko Badlaow: 1 नवंबर से होंगे कई बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

1 November Ko Badlaow: अक्टूबर महीने के आखिरी तक कई जरूरी काम है, जिसे तुरंत पूरा कर लें नहीं तो आपको परेशान होना पड़ सकता है। क्योंकि 1 नवंबर से देश में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं, जिसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे में 1 नवंबर को भी तेल कंपनियों द्वारा LPG गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाएंगे। 1 नवंबर को 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर दोनों की ही कीमतों में बदलाव हो सकता है। इस महीने की पहली तारीख को भी कॉमर्शियल गैंस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी।

यह भी पढ़ें:- गुजरात में अगले सीएम कैंडिडेट के लिए आप कराएगी सर्वे, केजरीवाल ने जारी किया नंबर व ईमेल ID

वहीं देश की राजधानी दिल्ली के लोगों के 1 अक्टूबर से बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगी। दरअसल अब दिल्ली के लोगों को महीने भर के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। ऐसे में जो भी रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते हैं उनको अक्टूबर में बिजली सब्सिडी का फायदा नहीं मिल पाएगा। 1 नवंबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव भी होने जा रहा है। ( November Ko Badlaow)

ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव

भारतीय रेलवे देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने जा रहा है। पहले 1 अक्टूबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से 31 अक्टूबर की तारीख आगे तय की गई है। अब 1 नवंबर से नई समय सारिणी लागू की जाएगी। इसके बाद 13 हजार यात्री ट्रेनों के समय और 7 हजार मालगाड़ी के समय बदलेंगे। देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय भी 1 नवंबर से बदल जाएगा। 1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी से जुड़ी प्रक्रिया में भी बदलाव होने जा रहा है। ( November Ko Badlaow)

गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी

गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए आएगा तो आपको इस ओटीपी को डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा। एक बार इस कोड का सिस्टम से मिलान हो जाने पर ग्राहक को सिलेंडर की डिलीवरी ही मिलेगी। बता दें कि साल 2022 के 10 महीने खत्म होने में बस 2 दिन बाकी हैं और 11 वां महीना नवंबर का शुरू होने वाला है। हर नए महीने की शुरुआत में कुछ नए बदलाव आते हैं। ( November Ko Badlaow)

हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस क्लेम के लिए KYC अनिवार्य

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया 1 नवंबर से बीमाकर्ताओं के लिए KYC (नो योर कस्टमर) विवरण देना अनिवार्य कर सकती है। अभी तक नॉन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी विवरण देना स्वैच्छिक है जो पहली नवंबर से अनिवार्य किया जा सकता है। नए और पुराने दोनों कस्टमर्स के लिए केवाईसी से जुड़े नियम अनिवार्य किए जा सकते हैं। इसके तहत इंश्योरेंस क्लेम करते समय अगर केवाईसी डॉक्यूमेंट पेश नहीं किए तो आपका क्लेम खारिज हो सकता है। बता दें कि हर महीने कोई न कोई बदलाव किया जाता है। कई नियमों को बदला जाता है। साथ ही गैस की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिलता है।

Related Articles

Back to top button