Chhattisgarh : तेलघानी बोर्ड के सदस्य बने रोहित साहू, क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के विभिन्न आयोगों, निगम, मण्डलों, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों की लंबे समय से इंतजार हो रहा था। आज कार्यकारिणी की जारी जम्बो सूची से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें:- ग्राम कोनारी में विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ने निकली धर्म जागरण रैली, मंदिर में किया भजन कीर्तन

जारी हुई सूची में तेलघानी बोर्ड के सदस्यों की भी नियुक्ति हुई हैं। तेलघानी बोर्ड के सदस्यों में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला अंतर्गत ग्राम लटेरा (पलारी) निवासी रोहित साहू, जिला- गरियाबंद के पाण्डुका निवासी शैलेन्द्र साहू व सरगुजा जिले के लक्ष्मी गुप्ता की तेलघानी बोर्ड के सदस्य पद नियुक्ति हुई हैं। (Chhattisgarh)

तेलघानी बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य रोहित साहू ने कहा, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं व शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया हैं। मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करूँगा। शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर जरूरतमंदो को मदद मिले, इसका निरंतर प्रयास करता रहूंगा। (Chhattisgarh)

रोहित साहू की नियुक्ति से जिला बलौदाबाजार के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखा गया। उनकी नियुक्ति पर शुभचिंतकों का बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी हैं। बधाई देने वालों में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नीतिन त्रिवेदी, कृषक बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ जीव जंतु कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला,पर्यटन मंडल के सदस्य चित्ररेखा साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, प्रदेश महामंत्री सुमित्रा घृतलहरे, जिला पंचायत सदस्य भारती मोनू साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री गोपी साहू, धनंजय साहू, पदमिनी साहू, अविनाश (विस्सू) मिश्रा, मनीष चंद्राकर, पत्रकार अशोक कुमार साहू, रज्जु खान, राजा तिवारी, मोनू साहू, मुकेश साहू, चंदन साहू, दुर्गा साहू, पिंटू वर्मा, रवि बंजारे, सौरभ वर्मा, मेघनाथ यादव, मनहरण साहू, गणपत साहू, हेतल साहू सहित पलारी, बलौदाबाजार जिले के कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने बधाई दी हैं। (Chhattisgarh)

बता दें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के विभिन्न आयोगों, निगम, मण्डलों, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां की हैं। युवा आयोग में सदस्य पद पर अजय सिंह के स्थान पर बीजापुर जिले के प्रवीण डोंगरे को नियुक्त किया गया है। इसी तरह महिला आयोग में सदस्य पद पर तुलसी साहू के स्थान पर जिला बस्तर की बालो बघेल, खाद्य आयोग में सदस्य पद पर कोरबा जिले के हरीश परसाई, दुर्ग जिले केराजेन्द्र महिलांग, दंतेवाड़ा जिले के विमल सुराना, रायपुर जिले के कुलदीप शर्मा, बीजापुर जिले के  इम्तियाज खान और जांजगीर-चांपा जिले की ज्योति कश्यप को नियुक्त किया गया है। (Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button