सरकार ने चीनी निर्यात पर अगले एक साल तक बढ़ाया प्रतिबंध, जानिए इससे क्या पड़ेगा असर

India extends sugar restriction: भारत ने चीनी निर्यात पर प्रतिबंध को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को अक्टूबर 2023 तक बढ़ाया है। बता दें कि घरेलू बाजार में इसकी बढ़ती कीमत को देखते हुए 1 जून 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक चीनी एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाया गया था। कीमतों में ये बढ़ोतरी शक्कर के रिकॉर्ड एक्सपोर्ट के बाद हुई थी। (India extends sugar restriction)

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : तेलघानी बोर्ड के सदस्य बने रोहित साहू, क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह

जानकारी के लिए बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक और ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया और दुबई भारतीय चीनी के सबसे बड़े खरीदारों में शामिल हैं। बीते साल देश ने भारी मात्रा में चीनी का निर्यात किया है। पिछले साल 60 LMT यानी लाख मीट्रिक टन तक चीनी निर्यात का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन असल में 70 LMT चीनी एक्सपोर्ट कर दी गई। इसी तरह इस साल भी 82 LMT चीनी शुगर मिल से एक्सपोर्ट की गई। इस साल का चीनी निर्यात अब तक का सबसे ज्यादा माना जा रहा है। (India extends sugar restriction)

वहीं चीनी एक्सपोर्ट को सीमित करने की सरकार की योजना काफी ज्यादा ऐहतियात वाली लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी की घरेलू आपूर्ति प्रचुर मात्रा में है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन के अनुसार, भारत में इस सीजन में 35 मिलियन टन उत्पादन और 27 मिलियन टन की खपत होने की उम्मीद है। पिछले सीजन के लगभग 8.2 मिलियन टन के भंडार समेत 16 मिलियन का सरप्लस है। गेहूं के बढ़ते दामों को देखते हुए भारत ने इसी साल मई में इसके एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था। भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों के तहत गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार महंगाई को कम करने कई कदम उठा रही है। (India extends sugar restriction)

Related Articles

Back to top button