Gift To Girlfriend : गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया नोटों भरा बैग, लेकिन जब खुला राज, तो थाने पहुंच गई लड़की, पढ़े पूरी खबर
Gift To Girlfriend : एक शख्स अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था. पर उसकी प्रेमिका के घरवालों ने उसके सामने शर्त रख दी कि अगर उसने उनकी बेटी के लिए फ्लैट खरीद कर नहीं दिया तो वह उसे शादी करने नहीं देंगे. प्रेमिका के घरवालों की डिमांड पूरी करने के लिए इस इंसान ने एक ऐसा काम किया जिससे पुलिस वाले भी शॉक हो गए.
यह रिपोर्ट है चीन के हुबेई प्रांत की. इस शख्स ने अपनी प्रेमिका के घरवालों की डिमांड को पूरी करने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को एक पैसों से भरा हुआ बैग गिफ्ट किया. यह गिफ्ट पाकर प्रेमिका बहुत खुश हुई, उसे लगा कि अब उसके मां – बाप शादी के लिए राजी हो जाएंगे. लेकिन जब उसने बैग खोला तो उसे पता चला कि सारे नोट नकली थे. इस बैग में 80 लाख रूपये थे लेकिन सारे नकली. जब वह इन पैसों को लेकर बैंक गई तो बैंक के कर्मचारी ने उसे बताया कि सारे नोट नकली हैं. हर बंडल के ऊपर वाले नोट सिर्फ असली थे बाकी सब कूपन थे, जिन्हें बैंक कर्मचारियों को ट्रेनिंग के समय दिया जाता है. इसके बाद वह इस पैसों के बैग को लेकर पुलिस थाने पहुंच गई अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ शिकायत की. (Gift To Girlfriend)
पुलिस ने इस लड़की के बॉयफ्रेंड को तुरंत हिरासत में ले लिया. पुलिस के पूछताछ करने में लड़के ने बताया कि प्रेमिका के परिवार वाले उसके ऊपर फ्लैट खरीदने का दबाद डाल रहे थे, लेकिन उसके पास इतने ज्यादा पैसे नहीं थे इसलिए उसने ऑनलाइन जाकर इतने सारे कूपन खरीद लिए. चीन के कानून के मुताबिक अगर कोई भी अपने पास पर्याप्त मात्रा में नकली मुद्रा रखता है तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है. 70 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. पर इस शख्स के पास बैंक में ट्रेनिंग के समय दिए जाने वाले नोट थे जिन्हें नकली मुद्रा नहीं माना जा सकता है, इसलिए लड़के पर कोई भी कानूनी कारवाई नहीं की गई और सिर्फ डांट समझाकर छोड़ दिया गया. (Gift To Girlfriend)



